Prayagraj News: RAF जवान समेत चार लोग गंगा में डूबे, गोताखोरों ने सभी के शव निकाले गए

Tags:

Snigdha Singh
Published on: 14 Jun 2023 5:47 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2023 6:34 AM GMT)
Prayagraj News: RAF जवान समेत चार लोग गंगा में डूबे, गोताखोरों ने सभी के शव निकाले गए
X
Symbolic Photo: Social Media

Prayagraj News: प्रयागराज में बुधवार की सुबह बड़ी घटना हो गई। गंगा स्नान करने गए चार लोग डूब गए। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय गोताखोरों ने सभी की तलाश जारी की। इसमें तीन के शव निकाले गए है। एसडीआरएफ ने लापता शव भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरएएफ का जवान अपने दो बच्चों और साथी के बेटे साथ नहाने आया था। अचानक बच्चे डूबने लगे। डूबता देख आरएएफ का जवान बच्चों के बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी डूब गया।

पुलिस के अनुसार आरएएफ जवान उमेश कुमार पुत्र द्वारिका यादव निवासी लखीसराय, बिहार 101 कैंप शांतिपुराम में तैनात थे। जानकारी मिली कि वह परिवार के साथ यहीं रहते थे। बुधवार सुबह उमेश अपने 11 वर्षाीय बेटे विवेकराज और आठ वर्षीय बेटी दीपशिखा और अपने साथी अभय सिंह के बेटे अभिनव को लेकर फाफामऊ घाट पर नहाने पहुंचे थे। गंगा में नहाने के दौरान सभी बच्चे तेज बहाव के चपेट में आ गए। तीनों एक साथ ही अगल-बगल नहा रहे थे। जवान उमेश यादव तीनों बच्चों को बचाने का प्रयास करता रहा। बचाते-बचाते वह डूब गया। दो बच्चे और जवान का शव निकाल लिया गया है वहीं बेटी दीपशिखा की तलाश अभी भी जारी है।

डूबने की घटना से चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर रैपिड एक्शन फोर्स के दूसरे जवान व अन्य गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उमेश, विवेक, अभिनव और दीपशिखा का शव निकाला गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। कार्यवाही पूरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

परजिनों ने बताया कि उमेश का कुछ दिन पूर्व श्रीनगर ट्रांसफर हुआ था। उनका पैतृक घर आरा बिहार है। वहीं घटना से रैपिड एक्शन फोर्स परिसर में भी कोहराम मचा हुआ है। उमेश की पत्नी संगीता का घटना के बाद से बेसुध हाल है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story