डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, जानें हेल्थ अपडेट

Prayagraj: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ही अपनी पत्नी राजकुमारी मौर्य को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री की पत्नी को एसआरएन अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 19 Aug 2024 6:33 AM GMT (Updated on: 19 Aug 2024 6:48 AM GMT)
prayagraj news
X

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की बिगड़ी तबीयत (न्यूजट्रैक)

Prayagraj News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की पत्नी राजकुमारी मौर्य की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। राजकुमारी मौर्य की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ही अपनी पत्नी राजकुमारी मौर्य को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री की पत्नी को एसआरएन अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बेचैनी की शिकायत होने पर ले जाया गया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी मौर्य को रविवार देर रात अचानक बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। राजकुमारी मौर्य की तबीयत बिगड़ते देख उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य परिजन उन्हें लेकर तुरंत प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने श्रीमती मौर्य को कॉर्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा की देखरेख में उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार राजकुमारी मौर्य का ब्लड प्रेशर लो होने की चलते बेचैनी की शिकायत हुई थी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

चिकित्सकों ने डिप्टी सीएम श्री मौर्य को उनकी पत्नी की तबीयत की पूरी स्थिति से अवगत कराया। चिकित्सकों के मुताबिक जरूरी जांच और परामर्श के बाद राजकुमारी मौर्य को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य की पत्नी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही तमाम भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story