×

Mandi Bhav: त्योहारी सीजन में सब्जियों पर महंगाई की मार, आलू-प्याज के दामों ने बढ़ायी चिंता

Mandi Bhav: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है जबकि होली का पर्व नजदीक है। इस बीच सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 14 March 2024 7:41 AM GMT
prayagraj news
X

त्योहारी सीजन में सब्जियों के दोगुने हो गये दाम (न्यूजट्रैक)

Prayagraj News: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है जबकि होली का पर्व नजदीक है। इस बीच सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। प्रयागराज में बीते 5 दिनों में आलू, प्याज और टमाटर के दाम लगभग दुगने हो चुके हैं। जबकि लहसुन और अदरक के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। परवल ₹200 किलो, भिंडी ₹100 किलो पहुंच चुकी है। साथ ही 20 रूपये में बिकने वाली फूल गोभी 50 रूपये तक पहुंच चुकी हैं। लौकी भी 40 से 50 रूपये में बिक रही है।

दुकानदारों ने लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम की मूल वजह कम पैदावार साथ ही बीच-बीच में हो रही बरसात और ओलावृष्टि बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ स्थानीय लोग बढ़ती महंगाई को भी जिम्मेदार बता रही हैं। अचानक से बढ़ रहे सब्जियों के दाम लोगों के लिए मुसीबत बने हुए है। होली का पर्व करीब है। ऐसे में मार्च महीने में बिकने वाला आलू 15 रूपये से बढ़कर 25 रूपये तक पहुंच गया है। जबकि 20 रूपये में बिकने वाला टमाटर 50 रूपये और 20 रूपये किलो बिकने वाली प्याज 40 के पार पहुंच चुकी है।

सब्जियों के दाम में आए उछाल के बाद सब्जी खरीदने आई महिलाएं भी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि त्योहार करीब है ऐसे में सब्जियों के दाम कम होने चाहिए। क्योंकि धीरे-धीरे करके कई सब्जियां पहुंच के बाहर होती जा रही हैं। सब्जी विक्रेता अज्जू की बात मानें तो होली से पहले अधिकतर सब्जियों के दाम कम नहीं होने वाले हैं। पैदावार कम और महंगाई के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा भी इसका प्रमुख कारण है। उधर ट्रांसपोर्ट रेट भी अधिक है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story