×

UP: मंत्री नंदी की बड़ी पहल, 60 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई 1.25 करोड़ की राशि, CM का जताया आभार

Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने कहा कि, 'क्षेत्र की जनता का सुख-दुख हमारा सुख-दुख है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है।'

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 13 Dec 2023 4:46 PM GMT
Prayagraj News
X

नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Social Media)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही प्राथमिकता के आधार पर बीमार लोगों की मदद कर रहे हैं। मंत्री नन्दी की संस्तुति पर सितंबर और अक्टूबर महीने में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के के साथ ही अन्य जनपदों एवं क्षेत्रों के 60 पीड़ितों को एक करोड़ 25 लाख 92 हजार रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया।

इस बाबत मंत्री नन्दी ने कहा कि, 'क्षेत्र की जनता का सुख-दुख हमारा सुख-दुख है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है। जो भी लोग ईलाजरत हैं, हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।'

मुख्यमंत्री राहत कोष जीवनदायिनी

असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े। परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।

नंदी बोले- आर्थिक अक्षम लोगों के लिए वरदान

मंत्री नन्दी ने बताया कि, 'गंभीर एवं असाध्य रोगों से बीमार ऐसे लोग जिन्हें बड़े अस्पतालों में उपचार की जरूरत होती है। लेकिन, वे वहां होने वाले खर्च का वहन कर पाने में अक्षम होते हैं। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बड़ा सम्बल बन रहा है। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज से सम्बंधित जानकारी देते हैं, तो मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने के लिए तनिक भी देरी नहीं की जाती है। इलाज में सहायता से सम्बंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित कराने का पूरा प्रयास किया जाता है।'

इन गंभीर बीमारियों के लिए राशि उपलब्ध हुई

मंत्री नन्दी ने ये भी बताया कि, आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए सितंबर महीने में 51 लाख 87 हजार रुपए और अक्टूबर महीने में 74 लाख 5 हजार की धनराशि गंभीर रूप से बीमार व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपलब्ध कराई गई।

इनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, पुरा मनोहरदास, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायरा शाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडग्ंज, तुलसीपुर, काजीपुर-नैनी, दरियाबाद, अम्बेडकर नगर नैनी के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जिलों के लोग शामिल हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story