×

Phulpur Lok Sabha Chunav Result: फूलपुर में खिला कमल, प्रवीण पटेल ने निकाली साइकिल की हवा

Phulpur Lok Sabha Chunav Result: फूलपुर लोकसभा सीट पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसके अलावा पेपर लीक और स्थानीय विकास के मुद्दों ने भी तुल पकड़ा था।

Sandeep Mishra
Published on: 4 Jun 2024 1:07 PM GMT
phulpur news
X

फूलपुर में प्रवीण पटेल ने खिलाया कमल (न्यूजट्रैक) 

Phulpur Lok Sabha Chunav Result: फूलपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की उम्मीदवार रहीं केशरी देवी पटेल को 5,44,701 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार पंधारी यादव को 3,72,733 वोट मिले थे। कांग्रेस को 32,761 वोट मिले थे। वहीं 7,882 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। वहीं 2018 के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 2,83,462 वोट मिले थे। जबकि सपा को 3,42,922 मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रहे माफिया अतीक अहमद को 48,094 और कांग्रेस को 19,353 वोट मिले थे। इस चुनाव में 2,724 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

फूलपुर लोकसभा सीट पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसके अलावा पेपर लीक और स्थानीय विकास के मुद्दों ने भी तुल पकड़ा था। यहां से भाजपा ने प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया था। प्रयागराज में चर्चा थी कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खास लोगों में से एक हैं। उनको टिकट दिलवाने केशव प्रसाद मौर्य का अहम योगदान था। जबकि सपा ने जातीय समीकरण को साधते हुए अमरनाथ सिंह मौर्य को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरनाथ सिंह मौर्य को हरा दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी के संयुक्त जनसभा में भारी भीड़ देखने को मिली थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story