TRENDING TAGS :
Mahakumbh 2025: पांटुल पुल 19 पर केवल प्रशासनिक गाड़ियों की अनुमति, श्रद्धालुओं ने किया भारी हंगामा
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेले में पांटुल पुल- 19 पर भारी हंगामा देखने को मिला है।
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेला क्षेत्र के पांटुल पुल 19 से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि इस पुल पर फिलहाल केवल प्रशासनिक गाड़ियां ही चलेगी। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर आवाजाही बंद होने की वजह से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस पांटुल पुल के बंद हो जाने से लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठी हो गई है। जिससे चलते यातायात काफी ज्यादा प्रभावित रहे। जिन लोगों को पहले से इस बात की जानकरी नहीं थी और वो इस पुल पर चले गए थे उन्हें काफी दूर तक जाने के बाद वापस भी लौटना पड़ा था।
महाकुम्भ भगदड़ के बाद हुए थे कई बदलाव
मौनी अमावस्या की रात महाकुम्भ क्षेत्र में कुल दो जगहों पर भगदड़ मची थी जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। इस भगदड़ में कई लोग अपने घरवालों से अलग हो गए थे जिन्हे अभी तक मेला प्रशासन उन्हें उनके घर तक पहुंचा रही है। बता दें कि इस भगदड़ के बाद सरकार की तरफ से पूरे प्रयागराज में कई बड़े बदलाव किये गए थे। जिसमें प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि 4 फरवरी तक VVIP पास रद्द किये जायेंगे वहीं पूरे शहर में चार पहिया वाहनों के आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी।
बता दें कि मौनी अमावस्या में भगदड़ के बाद सरकार ने जो बदलाव और व्यवस्थाएं की उसके बाद से फिलहाल सारे स्नान सही तरीके से हुए। लोग कम-कम संख्या में महाकुम्भ स्नान के लिए पहुँच रहे हैं। सरकार ने भगदड़ के बाद यह भी कहा था कि जो लोग संगम नोज की तरफ जाने की जिद कर रहे है वो जहाँ घाट मिले वहीं स्नान कर ले। जिसके बाद से लोग अन्य घाटों पर भी स्नान करने के लिए पहुँच रहे हैं। लेकिन आज के जैसे अचानक कुछ कुछ पुल को बंद कर देने के कारण लोगो को पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है।