TRENDING TAGS :
Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति पर अमृत स्नान जारी, अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
Mahakumbh 2025: आज मकर संक्रांति के अवसर पर करोड़ों लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।
Mahakumbh 2025 History in Hindi
Mahakumbh 2025: आज मकर संक्रांति पर संगम में शाही स्नान सुबह से ही जारी है। इसकी शाही स्नान की शुरुआत महाकुंभ में आये तरह अखाड़ों के स्नान के साथ हुआ। जिनकी सुरक्षा में 9 पुलिस टीमें लगाई गई थी। अभी तक सुबह से लगातार लोग स्नान करने के लिए संगम के तट पर अपने परिवार के साथ पहुँच रहे है। यह महाकुम्भ 45 दिनों तक चलने वाला है। जिसमें कुछ आंकड़ों के मुताबिक़ 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक इस बार महाकुम्भ में लगभग 15 लाख से ज्यादा विदेशी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुबह से अमृत स्नान जारी
आज मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में पहला अमृत स्नान हुआ है। जहाँ इसकी शुरुआत महाकुम्भ में आये सभी अखाड़ों और साधु- संतों के स्नान के साथ हुआ। आज सुबह से ही सभी 13 अखाड़ों के साधु-संत अपने हाथी, घोड़े, ऊँट पर सवार होकर हाथों में त्रिशूल, गदा, भाला-बरछी लेकर 'जय श्री राम', 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ जब संगम तट के लिए निकले। जिसके बाद पूरे संगम क्षेत्र में कई किलोमीटर की लम्बी लाइन लग गई। इन साधु- संयासियों को देखने के लिए लाखों की संख्या में भारी भीड़ भी लग गई थी।
संगम तट पर दिखे विदेशी श्रद्धालु
संगम में डुबकी लगाने के लिए न सिर्फ भारत के अलग अलग कोनों से लोग आये हुए है बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए है। सभी विदेशी श्रद्धालु बड़े प्रेस भाव से सनातन धर्म की भक्ति में लीन दिखे। कई विदेशी श्रद्धालु तो संगम तट पर कुछ दिनों के लिए रुकने भी आये है। वहीं कई लोगों ने तो कल्पवास करने का भी निश्चय किया हुआ है। इस महाकुंभ के अवसर पर कई विदेशी सैलानियों ने ऐसा कहा कि वो यहाँ भारत की धर्म, संस्कृति और सनातन को समझने आये हैं।
यूपी डीजीपी ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने Maha Kumbh Mela 2025 पर कहा, "13 में से 8वें अखाड़े का अभी स्नान चल रहा है। व्यापक मात्रा में पुलिसबल तैनात है जिससे साधु-संतों के स्नान में कोई बाधा न आए। 12 बजे तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों द्वारा स्नान किया जाना संभावित है। आज स्नान के बाद से अन्य धार्मिक स्थलों पर लोग जाने की संभावना है, उसकी तैयारी भी कर ली गई हैं। हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। पुलिस प्रतिक्रिया वाहन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थे। थर्मल इमेज के ज़रिए हम रात के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में सफल रहे। मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य में कई जगहों पर श्रद्धालु शांतिपूर्वक पवित्र स्नान कर रहे हैं। हमारे लिए ये चुनौती नहीं अवसर है, 3 हजार से अधिक ट्रेल रेलवे विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं।"