Prayagraj News: मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बूथ अध्यक्षों से की मुलाकात, बोले-लोगों की मतदान में भागीदारी है आवश्यक

Prayagraj News: वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में बूथ अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात किया।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 19 Nov 2023 3:32 PM GMT
Minister Nand Gopal Gupta Nandi met the booth presidents, said - peoples participation in voting is necessary
X

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बूथ अध्यक्षों से की मुलाकात, बोले-लोगों की मतदान में भागीदारी है आवश्यक: Photo- Newstrack

Prayagraj News: वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में बूथ अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात किया। वहीं वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत फॉर्म भरवाकर वोट बढ़वाए जाने एवं बीएलओ, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की अपील की।

अधिक संख्या में लोग मतदान में भागीदारी करें- मंत्री नन्दी

मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि अधिक संख्या में लोग मतदान में भागीदारी करें। इसी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लगातार मतदाता बनाने का कार्य किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी का विश्वास स्वस्थ लोकतंत्र में ही रहा है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी लगातार मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाला दल रहा है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी अपने देशव्यापी वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से नए मतदाताओं और छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के अभियान में लगी हुई है।

मंत्री नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चक भटाही में बूथ संख्या 336 के बूथ अध्यक्ष जनार्दन पटेल, नन्दन तालाब नैनी में बूथ संख्या 292 के बूथ अध्यक्ष संतोष दीक्षित, कृष्णा नगर नैनी में बूथ संख्या 291 के बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, नन्दन तालाब नैनी में बथ संख्या 290 के बूथ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूरा फतेह मोहम्मद नैनी में बूथ संख्या 333 के बूथ अध्यक्ष अरविन्द मौर्या, बूथ संख्या 331 के बूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौर्या, लोकपुर नैनी में बूथ संख्या 328 के बूथ अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सिंह और दक्षिणी लोकपुर नैनी में बूथ संख्या 330 के बूथ अध्यक्ष गिरीश कुमार शुक्ला के घर जाकर पदाधिकारियों व परिवार के सदस्यों से सम्पर्क कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुरुष और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म 6 और नाम संशोधन हेतु फॉर्म 8 भरवाकर बीएलओ के पास जमा करवाने की अपील की।

वोटर चेतना महाअभियान

मंत्री नन्दी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘‘वोटर चेतना महाअभियान’’ के अंतर्गत छूटे हुए मतदाताओं से चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने फार्म -6 भरकर बीएलओ को देने अथवा आनलाइन फॉर्म भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। मंत्री नन्दी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, शक्ति केंद्र संयोजक अरविन्द पटेल, पंकज शर्मा, सुभाष पाण्डेय, बबलू तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, सुमित वैश्य, अंकुर अग्रवाल, रंजना रस्तोगी, गीता श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, अभिषेक तिवारी, भोला पटेल, नितिन केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story