TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Prayagraj News: रेड क्रास सोसाइटी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ

Prayagraj News: आपदा से होने वाली जनहानि को सीमित करने में रेड क्रॉस सोसाइटी के योगदान की जितनी सराहना की जाए वह कम है। यह एक ईश्वरीय कार्य है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 24 Sep 2024 5:14 PM GMT
Prayagraj News
X

Prayagraj News

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को संगम सभागार में रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलायी। इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी लखनऊ राज्य शाखा उत्तर प्रदेश की महासचिव डा. हेमा बिन्दू नायक, उप सभापति अखिलेंद्र प्रताप शाही, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के समक्ष चेयरमैन डा. आशु पाण्डेय, सचिव डा. अरूण कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष डा. रोहित पाण्डेय सहित नव निर्वाचित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि दुनिया भर में रेड क्रास सोसाइटी अपने सामाजिक कार्यों से जानी जाती है। युद्ध के दौरान या शान्ति काल की विभिन्न परिस्थितियों में घायलों व मरीजों को उपचार देना, साथ ही ऐसे आपात काल के लिए सदैव तैयार रहना, संस्था के समाज व मानवता के प्रति कर्तव्यबोध को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हुई है और उनका प्रभाव भी व्यापक हुआ है, ऐसे में रेड क्रॉस ने सदैव अग्रिम पंक्ति में रह कर जीवन रक्षा का कर्तव्य निभाया है।

आपदा से होने वाली जनहानि को सीमित करने में रेड क्रॉस सोसाइटी के योगदान की जितनी सराहना की जाए वह कम है। यह एक ईश्वरीय कार्य है। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और अनेकों बीमारियों से बचाव के लिए तैयार करना भी एक प्रशंसनीय कार्य है। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के सबसे वंचित व्यक्ति तक भी प्राथमिक उपचार व अन्य चिकित्सा सुविधाएँ पहुंचाई हैं। इस दिशा में रेड क्रॉस सोसाइटी के योगदान और प्रयास एक स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक हैं। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को विशेष प्राथमिकता दी है।

इस अवसर पर डा. आशु पाण्डेय मुख्य चिकित्साधिकारी/चेयरमैन इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद प्रयागराज मे रेड क्रास सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अन्त में डा. अरूण कुमार तिवारी जिला क्षय रोग अधिकारी/सचिव इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story