Prayagraj News: गंदगी देख बिफरे मंत्री नंद गोपाल नंदी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र आजाद नगर साउथ मलाका में बूथ अध्यक्ष अपूर्व सिंह, संजीव कुमार सिंह एवं महानन्द श्रीवास्तव के घर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ ही उनके परिजनों से भी स्नेहिल भेंट वार्ता की।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 18 Aug 2024 1:55 PM GMT
Prayagraj News
X

Prayagraj News (Pic: Newstrack)

Prayagraj News: भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरी है, जहां प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है। इसी संदेश और उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। परिजनों से भेंट वार्ता की। साथ ही वहीं पर उस क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर चाय पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। जिस पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। भ्रमण के दौरान नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने एवं विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह कचरे का ढेर और गंदगी दिखाई देने पर सम्बंधित चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद बाजपेयी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश नगर आयुक्त को दिया।

आजाद नगर साउथ मलाका में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने पेड़ के उपर से 11 हजार की लाइन का तार जाने के कारण बारिश के मौसम में करंट उतरने की सम्भावना जताई। लोगों की शिकायत पर खतरे को देखते हुए मंत्री नन्दी ने बिजली विभाग, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का आदेश दिया। मौके पर उपस्थित रह कर मंत्री नन्दी ने पेड़ों को छंटवाया, ताकि पेड़ में करंट उतरने से कोई भी व्यक्ति घायल न हो सके।

मंत्री नन्दी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र आजाद नगर साउथ मलाका में बूथ अध्यक्ष अपूर्व सिंह, संजीव कुमार सिंह एवं महानन्द श्रीवास्तव के घर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ ही उनके परिजनों से भी स्नेहिल भेंट वार्ता की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर चाय पर चर्चा की। संगठन के विस्तार के साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नन्दी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, उससे आम जनता को अवगत कराएं।

मंत्री नन्दी ने न्यू बैरहना में बूथ अध्यक्ष दीपांश सिंह, कृष्णा नगर कीडगंज में बूथ अध्यक्ष विद्यासागर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, सुनील जायसवाल एवं त्रिवेणी बांध बूथ अध्यक्ष शशि एवं राजू के घर जाकर मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने बूथ अध्यक्षों के घर पर ही पन्ना प्रमुखों से संवाद किया। भ्रमण के दौरान मंत्री नन्दी ने कई किलोमीटर एरिया में पैदल ही भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने हजारों लोगों से मुलाकात की। दुकानदारों, व्यापारियों के साथ ही लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। भ्रमण के दौरान लोगों ने कहीं बिजली तो कहीं पानी की समस्या बताई। जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल मोबाइल पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान कीडगंज मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, नैनी मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, राहुल भारद्वाज महामंत्री, मनोज गुप्ता, अजय सिंह, स्वाती गुप्ता, आभा भारती कीडगंज मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मीनू पांडे, संदीप श्रीवास्तव आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story