Prayagraj के झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों ने मंत्री नन्दी के साथ लखनऊ मॉल में की शॉपिंग, सैकड़ों बच्चे होंगे राजभवन के मेहमान

Lucknow News : प्रयागराज की झुग्गी-झोपड़ी के सैकड़ों बच्चे राजभवन के मेहमान होंगे। राज्यपाल के साथ भोजन का भी कार्यक्रम है। लखनऊ की यात्रा और शॉपिंग के बाद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 16 लग्जरी बस से 900 लोग लखनऊ पहुंचे।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 3 Nov 2023 5:35 PM GMT
Prayagraj के झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों ने मंत्री नन्दी के साथ लखनऊ मॉल में की शॉपिंग, सैकड़ों बच्चे होंगे राजभवन के मेहमान
X

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी के विभिन्न दलित एवं मलिन बस्तियों के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 410 से अधिक बच्चों ने शुक्रवार (03 नवंबर) को लखनऊ में दिवाली शॉपिंग की। राजधानी के मुन्शी पुलिया स्थित 'सिटी कॉर्ट शॉपिंग मॉल' में दीपावली की खरीददारी की।

इस दौरान मंत्री नन्दी ने बच्चों को उनके पसंद के अनुसार दीपावली की खरीददारी करवाई। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे। मंत्री नन्दी के इस अनूठी पहल की आज पूरे शहर में चर्चा रही। मंत्री नन्दी ने बताया कि मॉल में शॉपिंग करने के बाद बच्चे आनन्दी वाटर पार्क के रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे और कल दोपहर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने के साथ ही उनके साथ दोपहर का भोजन भी करेंगें।

मंत्री नंदी की अनूठी पहल

दीपोत्सव खुशियां बांटने का पर्व है। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो त्यौहार पर आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनों के अरमान पूरे नहीं कर पाते हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और दलित व मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे भी मन मसोस कर ही रह जाते हैं। ऐसे लोगों व बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हुए ही उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पिछले कई वर्षों से दीपावली का त्यौहार अपने विधानसभा क्षेत्र की दलित व मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शॉपिंग मॉल मे खरीदारी कराते हैं।

नंदी हर वर्ष करते हैं ये नेक काम

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंत्री नन्दी ने बच्चों को दीपावली की शॉपिंग कराने का प्लान बनाया, लेकिन स्थान बदल दिया। यही नहीं महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए सतत प्रयासरत एवं चिंतित रहने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सोच से प्रेरित होकर उनकी स्वीकृति से बच्चों को राजभवन का मेहमान बनाने एवं राज्यपाल के साथ दोपहर का भोजन कराने का प्लान बनाया।

बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित सिटी कार्ट मॉल में पहुंचने के बाद बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने अपने पसंद से कपड़ों की खरीददारी की। मंत्री नन्दी और उनकी पत्नी प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शॉपिंग में बच्चों की मदद की। मंत्री नन्दी ने खुद मॉल से कपड़े लेकर बच्चों को पसंद कराए।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story