Prayagraj News: नैनी सेंट्रल जेल से फरार हुआ कैदी, हेड वार्डर सहित तीन सिपाही सस्पेंड

Prayagraj News: प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबकि बंदी का नाम कालीचरण है जो गैंगरेप के मामले में सजा काट रहा था।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 22 July 2024 5:27 PM GMT (Updated on: 22 July 2024 5:35 PM GMT)
Prayagraj News
X

Prayagraj News (Pic: Social Media)

Prayagraj News: प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबकि बंदी का नाम कालीचरण है जो गैंगरेप के मामले में सजा काट रहा था। फरार आरोपी को गार्डनिंग के काम की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं से मौका देखकर कालीचरण भाग निकला। वहीं बंदी के भागने की सूचना पर नैनी सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने एक हेड वार्डर और तीन अन्य वार्डर (सिपाही) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है आरोपी

आपको बता दें, कि कैदी कालीचरण शनिवार को ही जेल से भाग गया था। वहीं मामले की जानकारी जब पुलिस को लगा तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी कालीचरण उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का निवासी है और वह एक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। कैदी कालीचरण को पांच महीने पहले ही महोबा जेल से भेजा गया था। उसे जेल के सर्किल नंबर दो में रखा गया था।

कैदी के भागने की जानकरी जेल प्रशासन ने डीसीपी यमुनानगर को दी

नैनी सेंट्रल जेल में उसे बाग में खेती से संबंधित कार्य में लगाया गया था। वहीं काम करते वक्त मौका देखकर शनिवार को रफू चक्कर हो गया। कैदी के भागने की जानकरी जेल प्रशासन ने डीसीपी यमुनानगर को दे दी है। पुलिस टीम फिलहाल कालीचरण को सभी ठिकानों पर ढूंढने की प्रयास में लग गई है। जेल प्रशासन ने लखनऊ में आला अधिकारियों को भी कैदी के फरार होने की सूचना दे दी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story