साई बंधुओं समेत अन्य कलाकारों ने बांधा समां, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर जीवंत प्रस्तुति

Prayagraj News: 'चलो मन गंगा यमुना तीर' के सांस्कृतिक संध्या में माया कुलश्रेष्ठ ने रामायण आधारित श्रीराम के जीवन आदर्शों तथा धनुष यज्ञ प्रसंग का भावपूर्ण प्रदर्शन नृत्य नाटिका के जरिए किया।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 7 Feb 2024 3:24 PM GMT
Prayagraj News
X

साई बंधुओं की शानदार प्रस्तुति (Social Media) 

Prayagraj News: उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित 10 दिवसीय 'चलो मन गंगा यमुना तीर' के सांस्कृतिक संध्या में माया कुलश्रेष्ठ ने रामायण आधारित श्रीराम के जीवन आदर्शों तथा धनुष यज्ञ प्रसंग का भावपूर्ण प्रदर्शन नृत्य नाटिका के जरिए किया। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक पंडाल को भक्तिमय कर दिया।

'अवध आज आए हैं अवध बिहारी'

इस अद्वितीय प्रस्तुति को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। बिरहा गायक शशिकला और मनोज ने 'हे हो गंगा मैया तोहरी महिमा बा न्यारी' व 'अवध आज आए हैं अवध बिहारी' की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रयागराज के उभरते गायक असित एवं कुमार आरव ने सिन्थसाईंजर वादन और 'राम नाम सुखदायी, मेरे मन में राम तन में राम राम', 'गंगा तेरा पानी अमृत गंगा जी'.....भजन की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

साई बंधुओं की शानदार प्रस्तुति

कुछ दिन पहले ही अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भी साई बंधुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबको आश्चर्यचकित किया था। संगीता राय एवं दल ने 'तू राम भजन कर प्राणी तथा कल कल बहै पुण्य क धारा" व "धुनियां रमइबै हम" को पेश कर समा बंधा। ढोल की थाप पर स्वागता शर्मा व साथी कलाकारों ने बिहू नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजस्थान का कालबेलिया एवं तेरहताली लोकनृत्यों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया।

अवधी गीत पर मनमोहक नृत्य

संगीत आहूजा ने 'मान लिया बतिया हमार बलम, जाने दे नहरवा और चलो मेलवा मां हमका घुमाओ पिया' की अवधी गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणा से आए संदीप यादव व साथी कलाकारों ने पनिहारी नृत्य तथा शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रेनू राज सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्र निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story