×

Prayagraj News: सालार मसूद गाजी की दरगाह ध्वस्त कर देनी चाहिए… रामनवमी पर सुहेलदेव संगठन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Prayagraj News: आज रामनवमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ ने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा फहराया।

Newstrack          -         Network
Published on: 6 April 2025 7:09 PM IST (Updated on: 6 April 2025 8:02 PM IST)
Prayagraj News
X

Prayagraj News

Prayagraj News: आज रामनवमी के अवसर पर प्रयागराज में महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़कर वहां भगवा झंडा फहराया। सबसे पहले तीन युवक दीवार के सहारे दरगाह की छत पर चढ़े। उसके बाद उन्होने ॐ लिखे भगवा झंडे फहराने शुरू कर दिए। झंडे फहराते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

आज महाराजा सुहेलदेव संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह हंगामा मनेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में की थी। मनेंद्र सिंह खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हैं। उनका कहना है कि सालार मसूद गाजी आक्रांता थे। ऐसे में तीर्थराज प्रयाग में उनकी कोई दरगाह नहीं होनी चाहिए। इसीलिए सालार मसूद गाजी की दरगाह तुरंत ध्वस्त कर देनी चाहिए। और दरगाह वाली जगह को हिन्दुओं को पूजा पाठ के लिए देनी चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि शोभायात्रा निकालने से पहले महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के पदाधिकरियों ने डीएम और पुलिस कमिशनर को ज्ञापन दिया था। सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जब हंगामे के समय पुलिस पहुंची तब तक युवक वहां से फरार हो चुके थे। बता दें कि यह दरगाह प्रयागराज से 40 किलोमीटर दूर गंगापार इलाके में है।

मनेंद्र प्रताप की अगुआई में निकली यात्रा

मनेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में ही सभी कार्यकर्ता शाम में बैठक से दरगाह पहुंचे। जहाँ उन्होंने बाइक से ही रैली निकाली। सभी कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा लेकर दरगाह पर जमकर नारेबाजी की। वे बगल में दीवार के सहारे गुम्बद पर चढ़ गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि मनेंद्र प्रताप सिंह ने खुद को संघ और बीजेपी का कार्यकर्ता बताया। उसने अपनी प्रोफ़ाइल में को इलाहाबाद युनिवर्सिटी का बताया और खुद को पूर्व छात्र नेता बताया। बता दें कि वह करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष भी रह चूका है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story