×

Prayagraj: 'हर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं,...134 मंदिरों पर होगा प्रसाद वितरण', बोले मंत्री नंद गोपाल नंदी

Prayagraj News: मंत्री नंदी की ओर से प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 134 मंदिरों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है, जिसकी जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 21 Jan 2024 1:36 PM GMT
Ayodhya Ram Mandir
X

 नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मंदिर में पूजा करते हुए हुए (Social Media) 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साह में है। अयोध्या के साथ ही सभी मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर यूपी में भी प्रयास जारी हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने रविवार (21 जनवरी) को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में श्रमदान किया। मंदिर में साफ-सफाई की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को स्नान कराया। फिर, पूजा-अर्चना कर कल्याण की कामना की।

मंत्री नन्दी बोले- भव्य तरीके से प्रभु श्री राम का स्वागत करें

इस अवसर पर मंत्री नन्दी ने कहा, 'स्वच्छ तीर्थ अभियान आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हर कोई अयोध्या पहुंच पाए, यह सम्भव नहीं है। इसलिए अपने आस-पास के देव स्थानों और मंदिरों को ही अयोध्या की तरह सजाकर वहां दीपावली मनाएं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन की खुशियां मनाएं। भव्य तरीके से प्रभु श्री राम का स्वागत करें।' इस दौरान प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, महामंत्री परमानन्द वर्मा आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

134 मंदिरों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था

22 जनवरी को मंत्री नंदी की ओर से प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 134 मंदिरों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। जिसकी जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। 100 से अधिक मंदिरों पर झण्डी से सजावट कराई जा रही है।

इन मंदिरों में लगी LED

वहीं, मंत्री नन्दी द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर में गया निषाद की गली के सामने हनुमान मंदिर, ककरहा घाट हनुमान जी मंदिर, कीडगंज स्थित निम्बार्क आश्रम, चौक ऊंचा मण्डी स्थित मुकुन्देश्वर महादेव मंदिर, मुट्ठीगंज में बड़ा चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास और शहराराबाद में शंकर जी मंदिर के पास व नैनी क्षेत्र में महेवा गेट दुर्गा मंदिर के पास, मनकामेश्वर मंदिर एडीए नैनी के पास एलईडी लगवाई जाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story