Atiq Ahmad की पत्नी का बॉडीगार्ड हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन के लोकेशन को लेकर मिली …

Atiq Ahmad की पत्नी शाइस्ता परवीन काफी समय से फरार चल रही हैं। अब यूपी पुलिस को शाइस्ता परवीन के बॉडीगार्ड को लेकर एक बड़ी जीत हासिल हुई है।

Sonali kesarwani
Published on: 31 Aug 2024 12:10 PM GMT
Atiq Ahmad की पत्नी का बॉडीगार्ड हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन के लोकेशन को लेकर मिली …
X

शाइस्ता परवीन का बॉडीगार्ड हुआ गिरफ्तार (pic: social media) 

Atiq Ahmad की पत्नी शाइस्ता परवीन लम्बे समय से फरार चल रही हैं। यूपी एसटीएफ की टीम उन्हें काफी समय से उन्हें ढूंढ रही है। अब जाके शाइस्ता परवीन के बॉडीगार्ड को लेकर एक बड़ी सफलता हाथ मिली है। यूपी पुलिस ने अतीक गैंग के खास गुर्गे शमशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। शमशाद, अतीक अहमद के गैंग का काफी खास व्यक्ति है। वो हमेशा शाइस्ता परवीन के साथ साए की तरह रहता था। पिछले साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड से ही वो फरार चल रहा था। अब जाके वो पुलिस गिरफ्त में आया है।

50 हजार की इनामी शाइस्ता के बारे में पूछताछ

आज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शाइस्ता परवीन का बॉडीगार्ड शमशाद आज पुलिस के गिरफ्त में आ गया। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शमशाद मूल रुप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है वो प्रयागराज में बेली इलाके में रहता था। पुलिस को इस बात की काफी उम्मीद है कि शमशाद के जरिये ही वो शाइस्ता परवीन के असली लोकेशन के बारे मे जानकारी इकठ्ठा कर पाएंगे। आपको बता दे कि शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रूपए का इनाम भी लगा हुआ है।

शमशाद से बरामद हुआ आधा दर्जन देसी बम

आज जब प्रयागराज पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार किया तो उसके पास से पुलिस को आधा दर्जन देसी बम भी बरामद हुआ है। पुलिस 2023 से ही इसकी तलाश कर रही है। फरवरी 2023 में जब उमेश पाल हत्याकांड हुआ था तब सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी इसे देखा गया था। जिसमें ये बम फेंकते हुए दिखाई दिया था। पुलिस इस समय शाइस्ता परवीन के अलावा गुड्डू मुस्लिम और अशरफ की पत्नी जैनब की भी तलाश में है। आपको बता दें कि पिछले साल अतीक अहमद और अशरफ को भरी मिडिया के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story