Prayagraj News: विकसित भारत एम्बेसडर मंथली चैलेंज का परिणाम घोषित, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी टॉप 5 में शामिल

Prayagraj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट करके पूरे देश के विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के मासिक श्रेणी जनवरी माह का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 3 Feb 2024 4:10 PM GMT
Prayagraj News
X

Prayagraj News (Pic:Newstrack)

Prayagraj News: प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमो एप पर चलाए जा रहे 100-दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज में पूरे देश में टॉप 5 में अपना स्थान बनाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट करके पूरे देश के विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के मासिक श्रेणी जनवरी माह का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पांचवां स्थान हासिल किया। 2 जनवरी को इससे पहले साप्ताहिक विकसित भारत 100 Day वीकली चैलेंज में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने देश मे 5वाँ स्थान प्राप्त किया था।

पीएम ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी लगातार संगठन के कार्यों में पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुई हैं। विभिन्न अभियान में सम्मिलित होते हुए लगातार संगठन के विस्तार में जुटी हुई हैं। यही कारण है कि नमो एप पर चलाए जा रहे 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज के वीकली सप्ताह में पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल करने के बाद पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अब विकसित भारत एंबेसडर मंथली चैलेंज में भी पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल किया है।

वीकली चैलेंज में भी पूरे देश में हासिल किया था पांचवा स्थान

भाजपा द्वारा पूरे देश में नमो ऐप पर 100 दिनों की प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें पूरे देश में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप से एक्स पर पोस्ट कर पूरे देश के विकसित भारत अम्बेसडर चैलेंज का पिछले महीने का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार ज्ञापित किया और सभी से नमो ऐप से जुड़कर विकसित भारत का अम्बेसडर बनने का आह्वान किया।

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ हर वर्ग, हर जाति और हर आर्थिक वर्ग के व्यक्ति को हुआ है। यही कारण है कि लोग स्वतः आगे आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही नमो ऐप से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो एक लाभार्थी वर्ग उभरा है, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि जनता के उत्साह और विश्वास को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम और वृहद स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता, जनप्रियता है और उनकी योजनाओं का जो लाभार्थी वर्ग है, वह नमो ऐप अभियान से तेजी के साथ जुड़ रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story