×

शिवपाल ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अखिलेश को घेरा, बोले- नेताजी का अपमान करने वाले यशवंत सिन्हा को समर्थन कैसे?

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पत्र लिखकर विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन पर सवाल खड़े किए हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 16 July 2022 1:16 PM GMT
Shivpal said about the presidential election, how can he support Yashwant Sinha, who insulted Netaji
X

अखिलेश यादव-शिवपाल यादव: Photo - Social Media

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक और बड़ा झटका लगा है, पार्टी के विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पत्र लिखकर विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन पर सवाल खड़े किए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे व्यक्ति का समर्थन करना उचित नहीं है, बता दें इससे पहले शुक्रवार को सपा के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के समर्थन करने की घोषणा की थी।

अखिलेश के नाम शिवपाल का पत्र

शिवपाल यादव ने अखिलेश को लिखे पत्र में कहा है 'मैं आपका और समाजवादी पार्टी के शुभचिंतकों का ध्यान एक बेहद गंभीर व संवेदनशील विषय की ओर दिलाना चाहता हूं। यह नियति की अजीब विडंबना है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव (presidential election 2022) में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिस व्यक्ति ने हम सभी के अभिभावक और प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेता जी को उनके रक्षा मंत्रित्व काल में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था।


यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदत समाजवादी विरासत वाला नाम ना मिला। यह कहते हुए मुझे दुख और क्षोभ हो रहा है कि जो समाजवादी कभी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे। आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बन कर रह गई है। शिवपाल ने लिखा है कि अखिलेश जी मुझे अपनी सीमाएं पता है आप समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं ऐसे में मेरा सुझाव है कि उपरोक्त बिंदुओं के आलोक में अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में डिनर पार्टी में शिवपाल यादव को भी था आमंत्रण

आपको बता दें इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की तरफ से 8 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में रखी गई डिनर पार्टी में शिवपाल यादव को भी आमंत्रित किया गया था। रात्रिभोज में वह सीएम योगी और द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी किये थे। इस पार्टी में ओम प्रकाश राजभर भी शामिल थे। शुक्रवार को राजभर ने खुलकर समर्थन की घोषणा की तो आज शनिवार को शिवपाल यादव ने भी अखिलेश पर लेटर बम फोड़ कर यशवंत सिन्हा के समर्थन को मुलायम सिंह यादव के सम्मान से जोड़ दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story