×

डायना की इस तस्वीर को जिंदा करने आ रहे हैं प्रिंस विलियम और केट

Admin
Published on: 7 April 2016 9:47 AM GMT
डायना की इस तस्वीर को जिंदा करने आ रहे हैं प्रिंस विलियम और केट
X

आगरा: प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 16 अप्रैल को ताज का दीदार करने करने आ रहे हैं। वो 24 साल पहले की एक तस्वीर को फिर से जिंदा करना चाहते हैं, जिसमें प्रिंसेेज डायना और ताज की खूबसूरती हमेशा के लिए कैद हो गई थी। प्रिंस विलियम केट के साथ डायना बेंच पर बैठकर वैसी ही तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं, लेकिन ये ख्वाब पूरा हो पाना इतना आसान नहीं है। ताजमहल की चार में से तीन मीनारों पर काम चल रहा है। इसके लिए लोहे के पाइप की मचान लगाई गई हैं।

अनुरोध न मानने का क्‍या है कारण

- नाम न छापने की शर्त पर भारतीय पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने सूचना दी।

- उसने बताया कि दो महीने में ब्रिटिश कमीशन की एडवांस्‍ड टीम कई बार ताजमहल आ चुकी है।

- जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में ब्रिटिश टीम द्वारा मचान हटाने का अनुरोध किया गया था।

- इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।

- उन्होंने बताया कि काफी महीनों के अथक प्रयासों मीनारों का संरक्षण कार्य किया जा रहा है।

- अगर मचान हटाई गई, तो ये कार्य शुरू से करना पड़ेगा।

- इसलिए मचान हटाने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया है।

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

क्‍या आम लोगों के लिए रहेगा 16 अप्रैल को ताजमहल

- पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को शाही दंपति के ताजमहल दौरे के दिन अन्य पर्यटकों के लिया खुलेगा या नहीं , यह अभी फाइनल नहीं हुआ है।

- इस मामले पर विदेश मंत्रालय ही आखिरी निर्णय लगा।

- जैसा भी होगा, हमें पूर्व में ही सूचना मिल जाएगी।

- पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर स्मारक को अन्य पर्यटकों के लिए बंद नहीं रख गया, तो सीआईएसएफ ब्रिटिश अधिकारियों के घेरे में शाही जोड़े को सुरक्षा प्रदान करेगी।

देशी रिश्‍तों में मजबूती लाने के लिए होगा यह दौरा

- ब्रिटेन के लोकप्रिय शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन दस अप्रैल को भारत आ रहे हैं।

- यह उनका पहला भारत दौरा होगा।

- शाही दंपति विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने 16 अप्रैल को आगरा भी जाएंगे।

- केट-विलियम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती लाने वाला साबित होगा।

- 16 अप्रैल को शाही जोड़ा दोपहर 12:30 बजे के आसपास आगरा आने के बाद 4 बजे ताजमहल के दीदार को पहुंचेगा।

- शाही जोड़े के साथ के साथ-साथ अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का दल उसी दिन एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचेगा।

- दिल्‍ली से यह शाही जोड़ा लंदन के लिए उड़ान भरेगा।

प्रिसेज डायना के प्रसिद्ध फोटो को करेंगे पुनः जीवंत

- फरवरी 1992 में प्रिंसेज डायना ने ताजमहल के सामने सेंट्रल टैंक पर सफेद संगमरमर की बेंच पर बैठकर एक फोटो खिंचवाया था।

- ये फोटोग्राफ इतना प्रसिद्ध हुआ कि तब से इस संगमरमर की बेंच को डायना बेंच ही कहा जाता है।

- अपनी माँ प्रिंसेज डायना के उस अद्भुत फोटोग्राफ को शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन एक बार फिर से जीवंत करना चाहते हैं।

Admin

Admin

Next Story