×

Agra News: मुस्लिम छात्राओं और टीचरों पर उत्पीड़न का आरोप, आगरा में कॉलेज की प्राचार्य ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Agra News: आगरा की हैरिस कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य माला दीक्षित रोते हुए स्कूल के मुस्लिम समुदाय के टीचरों और छात्राओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 30 Sep 2022 4:36 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2022 4:45 AM GMT)
X

Agra News: आगरा की हैरिस कन्या इंटर कॉलेज ( Harris Kanya Inter College) की प्रधानाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानाचार्य माला दीक्षित (Principal Mala Dixit) रोते हुए स्कूल के मुस्लिम समुदाय के टीचरों और छात्राओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि वे मुझे प्रधानाचार्य के पद से हटाना चाहते हैं। इसलिए मुस्लिम समुदाय के सभी छात्राएं और शिक्षक मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र (conspiracy) कर रहे हैं। वे मुझे परेशान करते हैं ताकि मैं वापस लौट जाऊं।

मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल हुआ वीडियो 15 सितंबर का है। घटना आगरा कैंट स्थित हैरिस कन्या इंटर कॉलेज का है। इसमें प्राचार्य माला दीक्षित को रोते हुए देखा जा सकता है। उनका कहना है कि स्कूल की मुस्लिम शिक्षिकाओं ने गुट बना लिया है। इसमें अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सराय ख्वाजा की रहने वाली हैं। पीड़िता प्राचार्य का कहना है कि उनके खिलाफ छात्राओं को भड़काया जा रहा है।

स्कूल की शिक्षिकाएं छात्राओं के माध्यम से मेरे खिलाफ साजिश रच रही हैं- माला दीक्षित



माला दीक्षित का कहना है कि स्कूल की शिक्षिकाएं छात्राओं के माध्यम से मेरे खिलाफ साजिश रच रही हैं। मेरे खिलाफ छात्राओं द्वारा लगातार नारेबाजी कराई जाती है। मुस्लिम धर्म की टीचर अपने ही वर्ग की 200 से अधिक छात्राओं को एकजुट कर मेरे खिलाफ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साजिश में शामिल छात्राएं खाली कागज में अन्य छात्राओं से साइन करवाकर फिर उसमें मेरे खिलाफ मनगंढ़त आरोप लिखकर वरीय अधिकारियों के पास भेजती हैं।

डराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना जा रहे हैं-पीड़ित प्राचार्य

पीड़ित प्राचार्य ने कहा कि उन्हें डराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना जा रहे हैं। स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़के खड़े रहते हैं। मैं प्रतिदिन डर के साये में स्कूल जाती हूं और वहां से घर आता हूं। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों से उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।

वहीं, इस विवाद को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी तक कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है। अगर किसी प्रधानाचार्य़ के खिलाफ ऐसा हुआ है, तो पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story