×

ताजनगरी के स्कूल में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, रात में दूर से दिखेगा

कार्यक्रम के दौरान झंडारोहण मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बटन दबा कर किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह तिरंगा बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न करने के लिए फहराया गया है।

zafar
Published on: 22 May 2017 7:32 PM GMT
ताजनगरी के स्कूल में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, रात में दूर से दिखेगा
X

आगरा: ताजनगरी में सोमवार को सौ फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा आगरा के डीपीएस स्कूल की शान बना है। दावा है कि स्कूलों में फहराया जाने वाला यह अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा है। इसकी सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रवाद की प्रेरणा

ताजनगरी के शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा लिखी गयी कहानियों के संग्रह का विमोचन किया गया। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने के लिए सौ फुट का तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान झंडारोहण मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बटन दबा कर किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह तिरंगा बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न करने के लिए फहराया गया है।

यह भी पढ़ें...स्कूली बच्चों ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस, रविवार के दिन स्कूल आकर ली अहिंसा की शपथ

स्कूल के प्रिंसिपल आरके पांडे ने बताया की इस तिरंगे को बनाने के लिए विशेष रूप से हरियाणा के हिसार में ऑर्डर दिया गया था। यह तिरंगा 30 फ़ीट लंबे और 20 फीट चौड़े पैराशूट के कपड़े से बनाया गया है। झंडे की उंचाई को देखते हुए इसको हवा या किसी और तरह से नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष रूप से कपड़े और सिलाई का ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें...CBSE स्कूलों का करेगा मूल्यांकन! अब अच्छे स्कूल का चुनाव करना होगा आसान

रात में दूर से दिखेगा तिरंगा

इस तिरंगे की खास बात यह है कि यह रात में दूर से दिखाई देगा। इसके लिए पावर सिस्टम लगा कर लाइट की विशेष व्यवस्था की गयी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब तक किसी निजी संस्था ने इतना उंचा तिरंगा नही फहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के समय स्कूल के प्रांगण में हजारों छात्रों ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी जिससे जनगण मन की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर भजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि जरूरत है कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाए।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

zafar

zafar

Next Story