×

कांग्रेस वर्कर्स की क्लास में प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला

राम केवी
Published on: 28 March 2019 4:43 PM GMT
कांग्रेस वर्कर्स की क्लास में प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला
X

केंद्र सरकार का पांच साल का कार्यकाल इतिहास का सबसे जनविरोधी कार्यकाल

रायबरेली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस पर बूथ स्तर के कांग्रेस वर्कर्स के साथ बैठक करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर रखा।

गेस्ट हाउस में अपने वर्कर्स को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भदोही का कालीन उद्दोग 60 प्रतिशत तक बंद हो चुका है। लेकिन सरकार कुछ करने के बावजूद केवल दावे कर रही है। ऐसी सरकार से सावधान रहने की जरूरत है।

केंद्र सरकार का पांच साल का कार्यकाल इतिहास का सबसे जनविरोधी कार्यकाल रहा है। आज तक इतनी देश विरोधी सरकार कभी नही हुई। सभी इस सरकार में त्रस्त हैं। किसानों की हालत खराब है, बीज के दाम उपज से ज्यादा हो गए है। बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है।

45 साल में बेरोजगारी न्यूनतम स्तर पर है जबकि इसके लिए बड़े बड़े वादे किए गए थे। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक रुपया नही बढ़ाया गया। महिलाओं की दशा तो और भी खराब है। पूरे देश मे महिलाये अपने को असुरक्षित पा रही है।

गुरुवार को दिनभर चली कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रियंक ने चुनाव की तैयारी, संचालन, मुद्दों और रणनीति को लेकर उनके विचार जाने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस के विचार बताये और सरकार की जान विरोधी भावनाओ को लोगो को समझाएं।

मैराथन बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने रायबरेली से गांधी परिवार के रिश्तों को भी साझा करते हुए कांग्रेस के लिए काम करने को कहा।

राम केवी

राम केवी

Next Story