Priyanka Chopra in Lucknow: प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध, लगाए गए पोस्टर, जानिये क्या है मामला

Priyanka Chopra in Lucknow: प्रियंका चोपड़ा सोमवार को लखनऊ आई थीं वह यूनिसेफ के दफ्तर गईं। उन्होंने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 8 Nov 2022 3:20 AM GMT
Priyanka Chopra
X

Priyanka Chopra (photo: Newstrack ) 

Priyanka Chopra in Lucknow: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सोमवार को लखनऊ में थीं। लेकिन इस बार नवाबों की नगरी में उनके आने का वेलकम नहीं हुआ बल्कि विरोध किया गया। यहां तक कि जगह जगह उनके खिलाफ पोस्टर्स चिपकाये गए। यानी कि कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ आना पसंद नहीं आया। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी कि नवाबों की नगरी के लोग प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ हो गए।

प्रियंका चोपड़ा सोमवार को लखनऊ आई थीं वह यूनिसेफ के दफ्तर गईं। उन्होंने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। बच्चों ने तहे दिल से प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया।

Priyanka Chopra (photo: Newstrack)

उनकी इस यात्रा को मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए प्रयासों के तहत देखा गया। इसी बीच प्रियंका के साथ यह घटना हुई जिसमें उनके खिलाफ जगह जगह पोस्टर लगे देखे गए। ऐसा पहला मौका है जब प्रियंका के लखनऊ आने पर काफी विरोध हो रहा है. क्या है इसकी वजह, आइए आपको बताते हैं।

Priyanka Chopra (photo: Newstrack )

दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के 1090 चौराहे पर थीं, तो 1090 महिला बिजली लाइन की दीवार पर चढ़कर एक युवक उनसे मिलने आया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एक संस्था प्रियंका के लखनऊ दौरे को लेकर शहर भर में 'यू आर नॉट वेलकम सिटी ऑफ नवाबों' के पोस्टर लगा रही है। गोमतीनगर में प्रियंका के बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे साफ है कि प्रियंका के लखनऊ आने से कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि इन पोस्टर्स को लगाने की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई संगठन आगे नहीं आया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, प्रियंका चोपड़ा ने कहा है अभी, मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ, भारत में हूं। मैं वास्तव में इस क्षेत्र के दौरे की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त हैं। और मैं यह समझने के लिए उत्सुक हूं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों पर फोकस कैसे हुआ। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे प्रौद्योगिकी और नवाचार बड़े पैमाने पर उनमें बदलाव को ला रहे हैं। पूरे भारत में, लैंगिक असमानता के कारण असमान अवसर पैदा होते हैं, और यह लड़कियां ही हैं जो सबसे अधिक वंचित हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनका बचपन लखनऊ में बीता है। शुरुआती पढ़ाई इसी शहर में हुई है। ये उनका घर है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story