×

बरेली की वोटर लिस्ट से हटाया गया एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम

aman
By aman
Published on: 8 Nov 2017 11:04 PM GMT
बरेली की वोटर लिस्ट से हटाया गया एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम
X

लखनऊ/बरेली: यूपी में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूचियों को सुधारा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार (8 नवंबर) को फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम बरेली के नगर निकाय मतदाता सूची से हटा दिया गया है। दोपहर बाद मिली मतदाता सूची में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह ने बताया, कि उनका (प्रियंका चोपड़ा) का परिवार 17 साल पहले शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो चुका है। बावजूद इसके प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम नगर निगम के वॉर्ड- 56 की मतदाता सूची में था। यह शिकायत जसौली के एक व्यक्ति ने दी थी।

आर विक्रम सिंह ने बताया कि इसके बाद बीएलओ से जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम हटा दिया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story