×

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, कहा- 'जंगलराज में भगवान भरोसे महिलाओं की सुरक्षा'

प्रियंका गंधी ने यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 'जगंलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं'

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 23 Jun 2021 10:06 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 10:11 AM GMT)
प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, कहा- जंगलराज में भगवान भरोसे महिलाओं की सुरक्षा
X

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 'जगंलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं और सरकार सो रही है'। प्रियंका गांधी ने मथुरा में छात्रा को छत से फेंके जाने और हमीरपुर में छेड़खानी से तंक आकर युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले को लेकर ये हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा, 'उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है। मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है'।

मथुरा का क्या है मामला?

बता दें मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने सोमवार रात को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। इन युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की को दो मंजिल मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना सीसीटीवी में कैद

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें लड़की सड़क पर गिरते हुए दिख रही है। सीसीटीवी की फुटेज में कुछ युवक उस गली से लगातार निकल रहे हैं जिसमें ये हादसा हुआ है। लड़की जब छत से गिरी तब एक युवक गली के नुक्कड़ से भागकर आता दिख रहा है। वहीं एक अन्य युवक किसी स्थान से वहां पहुंचता दिख रहा है। हालांकि सीसीटीवी की फुटेज काफी धुंधली है जिससे किसी का भी चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज,

हमीरपुर में युवती ने की आत्महता

वहीं हमीरपुर में बीए की छात्रा ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले प्रधानी चुनाव जीतने पर दबंगों ने उसकी बेटी को जुलूस में जबरन नचवाया था। जिसके बाद से वह सदमे में थी। मामला जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के खराखर गांव का है। जहां 20 साल की बीए की छात्रा ने घर में ही अपने दुप्पटे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता का आरोप कि डेढ़ माह पहले उसके साथ जो घटना हुई थी उसमें एफआईआर के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से बेटी आहत थी।

इसी दो घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story