×

अमेठी के लोग बोले: प्रियंका के आने से रुकेगा मोदी का रथ

अब इस समय वो बहुत सारी योजनाओं का दिखावा कर रहे हैं। उससे कुछ होने वाला नहीं है। क्योंकि देश में भी एक माहौल कांग्रेस के पक्ष में जा चुका है। अब बीजेपी का नुकसान होगा और कांग्रेस बहुत मजबूत होने वाली है।

Shivakant Shukla
Published on: 11 Feb 2019 1:43 PM GMT
अमेठी के लोग बोले: प्रियंका के आने से रुकेगा मोदी का रथ
X

अमेठी: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंची, जहां एक बड़ा जन समूह उमड़ा और सड़कों पर इसकी धमक साफ देखने को मिली। वहीं यहां अमेठी में प्रियंका की इंट्री पर लोगों में खासा उत्साह है, यहां के लोगों का कहना है कि यूपी नहीं पूरे देश में प्रियंका के आनें से मोदी का रथ रुकेगा।

ये भी पढ़ें- हमारे गठबंधन के बाद भाजपा का कोई किस्मतवाला ही चुनाव जीत पायेगा: बेनी प्रसाद

प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ पहुंची, इस पर अमेठी के लोगों से उनकी राय जानी गई। तो खास बातचीत में अमेठी के लोग प्रियंका और कांग्रेस को लेकर जहां उत्साहित दिखे वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खफा। अमेठी निवासी राजेश मिश्रा ने कहा कि टीवी में जैसा देख रहे हैं, जो जन समूह उमड़ा हुआ हैं लखनऊ में निश्चित तौर पर बीजेपी को नुकसान होना तय है। कारण ये है जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया था बीजेपी कुछ करेगी। लेकिन बीजेपी के झूठ और जुमला बाजी से जनता परेशान है। भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है कचेहरी से लेकर पुलिस तक। सरकार भ्रष्ट्राचार में डूबी हुई है। निश्चित तौर पर यूपी नहीं पूरे देश में प्रियंका के आनें से मोदी का रथ रुकेगा। कोई संकोच नहीं नहीं कहा जा सकता के मोदी लहर चल रही है। कांग्रेस मोदी का रथ रोकेगी।

ये भी पढ़ें- CAG ने राफेल पर राष्ट्रपति को भेजी रिपोर्ट, कल संसद में हो सकती है पेश

स्मृति ईरानी साढ़े तीन लाख वोट जरूर पाई थीं बीजेपी की लहर थी लेकिन वर्तमान समय में वो एक लाख वोट भी नहीं पाएगी। उन्होंने कुछ किया नहीं है केवल दिखावा किया है एक घर आईं हैं एक घर बैठी हैं। यहां के सारे प्रोजेक्ट उठा ले गईं। वहीं अमेठी के ही निवासी अजय मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी के आनें से यूपी में बहुत फर्क पड़ेगा। आनें वाले 2019 के चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। बीजेपी को बहुत नुकसान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी झूठ बोला जनता के साथ, जनता की कही सुनवाई नहीं हो रही। इससे नुकसान होना है श्योर है कोई दो राय नहीं है।

ये भी पढ़ें- चौकीदार चोर नहीं प्योर है, उसका अगली बार पीएम बनना श्योर है: राजनाथ

अमेठी के अन्य नागरिक ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में उतर आईं हैं निश्चित रुप से देश का मूड बदला है। पहले से भी मांग होती रही है के प्रियंका राजनीति में आए। बीजेपी का नुकसान निश्चित रुप से इसलिए होगा के वो एक जुमलेबाज पार्टी बन चुकी है। मोदी जी जब भाषण देते हैं तो पाल्टिकल भाषण देते हैं जनता के बारे में कुछ नहीं कहते। अब इस समय वो बहुत सारी योजनाओं का दिखावा कर रहे हैं। उससे कुछ होने वाला नहीं है। क्योंकि देश में भी एक माहौल कांग्रेस के पक्ष में जा चुका है। अब बीजेपी का नुकसान होगा और कांग्रेस बहुत मजबूत होने वाली है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story