×

प्रियंका का वाराणसी दौरा: बाल-बाल बचे अजय कुमार लल्लू, हुआ ये हादसा...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को वाराणसी पहुंची, इस मौके पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू भी उनके साथ रहे। हालांकि इस दौरानर अजय कुमार लल्लू के साथ हादसा हो गया।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Jan 2020 6:14 AM GMT
प्रियंका का वाराणसी दौरा: बाल-बाल बचे अजय कुमार लल्लू, हुआ ये हादसा...
X

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रियंका के स्वागत में कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। प्रियंका गांधी यहां से राजघाट स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने जगजीवन राम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की नेताओं से झड़प:

इस दौरान प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। वहीं इस मौके पर एक महिला कार्यकर्ता श्वेता राय की कांग्रेस के नेताओ से झड़प हो गयी। दरअसल, श्वेता को प्रियंका से मिलने जाने से रोक दिया गया था।

Priyanka gandhi meet BHU student in varanasi

बता दें कि प्रियंका गांधी का वाराणसी एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल भेजे गये लोगों से मिलने के लिए आई हैं। प्रियंका उनसे गणेश घाट पर संवाद करेंगी। कांग्रेस ने प्रियंका से मिलने वालों की लिस्ट बनाई है, जिसमें महिला कार्यकर्ता श्वेता राय का नाम नहीं था। ऐसे में नाराज महिला कार्यकर्ता ने कहा कि अगर उसे प्रियंका से न मिलने दिया गया तो वह कांग्रेस छोड़ देगी।

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ी रामायण: इस देश के राजमहल की दीवारों पर अंकित है ‘रामकथा’

बीएचयू के छात्रों से भी मुलाक़ात:

प्रियंका ने पंचगंगा घाट पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जीते हुए पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। प्रियंका के काशी आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है।

वाराणसी-सीएए प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी का बयान

मैं सीएए प्रदर्शन में शामिल बीएचयू के छात्रों और अन्य लोगों से मिलने आई हूँ।

छात्र और लोग शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और 15 दिनों तक जेल में रखा।

सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराएं लगाई।

मुझे इन लोगों पर गर्व है।

सरकार जो कह रही वो संविधान को तोड़ने वाला है, मैं बच्चों के साथ खड़ी हूँ।

ये लोग संघर्ष कर रहे हैं और देश की आवाज उठा रहे हैं।

ये बच्चे यूनिवर्सिटी के छात्र हैं , दंगाई बिल्कुल नहीं है।

प्रदर्शन करना इनका अधिकार है, ये इन्हें संविधान ने दिया है।

ये भी पढ़ें: Article 370: जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ हुआ हादसा:

वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ हादसा हो गया। दरअसल, गंगा नदी में अजय कुमार का पैर आचानक फिसल गया। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रियंका गांधी के साथ रामघाट जाते वक्त नाव पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान उनका पैर गंगा नदी में फिसल गया। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता में अफरा तफरी मच गई। वहीं गंगा नदी में गिरने के कारण अजय कुमार लल्लू के कपड़े पूरी तरह भीग गए।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story