×

प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- फ्रंट फूट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विदेश से लौटने के बाद उत्तर प्रदेश के सभी फ्रंटल पदाधिकारियों से कहा गया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में फ्रंट फुट चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हो जाएं।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Feb 2019 10:01 AM GMT
प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- फ्रंट फूट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
X

कानपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विदेश से लौटने के बाद उत्तर प्रदेश के सभी फ्रंटल पदाधिकारियों से कहा गया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में फ्रंट फुट पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हो जाएं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवा दल को फ्रंट में रखा गया है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है। कांग्रेस सेवा दल ने शपथ ली है कि खुद को असली देश भक्त बताने वाले नकली देश भक्तों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर जमीन तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें.....सबरीमाला विवाद: महिलाओं के प्रवेश की रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

कांग्रेस सेवा दल की कानपुर बुंदेलखंड प्रभारी संगीत तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली है। कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर काम करता है और जब ग्रामीणों से और स्थानीय लोगों से बातचीत की जाती है, तो हमें बहुत अच्छा फीड बैक मिलता है। सभी ने प्रियंका गांधी का दिल खोल कर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही प्रियंका गांधी परिवर्तन की लहर बनकर आई हैं।

यह भी पढ़ें.....मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक- बुजुर्ग किसान पर बोला हमला, क्षेत्रवासियों में दहशत

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने निर्देश दिया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में फ्रंट फूट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एसपी-बीएसपी या अन्य किसी के सामने घुटने टेक कर चुनाव नहीं लड़ेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवा दल को सबसे आगे रखा गया है। जैसे देश की आजादी के वक्त कांग्रेस सेवा दल को आगे रखा जाता था इसके पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ता रहते थे।

यह भी पढ़ें.....कमलनाथ सरकार ने भजन मंडलियों को दिए गए 57 करोड़ वापस मांगे हैं

संगीत तिवारी ने बताया कि पहले हमारा ध्वज बंदन का कार्यक्रम मासिक होता था। हमें आदेश मिला है कि ध्वज बंदन का कार्यक्रम प्रतिदिन होगा। हमारा स्लोगन होगा 'सबसे पहले ध्वज बंदन और राष्ट्रगान उसके बाद होंगे सारे काम। संगठन को मजबूत करने के ध्वज बंदन का कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा।

यह भी पढ़ें.....गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिये CM योगी ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल का नारा है कि 'पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेगे चोरो सें' जिस तरह से यह नकली देश भक्त अपने आप को असली देश भक्त साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। अंग्रेजो की लड़ाई में हिस्सा नहीं लेने वाले अब बताने का काम कर रहे हैं कि हम देश भक्त हैं। जब से हमने ध्वज बंदन का कार्यक्रम शुरू किया है और इनकी हकीकत जनता के सामने रखी है तो लोग जागरूक हुए हैं।

यह भी पढ़ें.....ट्रेन 18 यानी वंदे भारत एक्‍सप्रेस से मोदी जाएंगे दिल्ली से बनारस,करेंगे सभाओं को संबोधित

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रियंका गांधी को देखना चाहती है और उनके संबोधन को सुनना चाहती है। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता भी चाहती थी कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीती में आए। उनके आने के बाद कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा का संचार हुआ है। उनके आने के बाद निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story