×

किसानों का रास्ता रोकने पर प्रियंका का तंज, सरकार पर कही इतनी बड़ी बात

कांग्रेस नेत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है। केंद्र सरकार ने हालांकि हरियाणा और पंजाब से आ रहे किसानों को दिल्ली के बुराड़ी मैदान पर पहुंचने की अनुमति दे दी है।

Newstrack
Published on: 28 Nov 2020 7:02 AM GMT
किसानों का रास्ता रोकने पर प्रियंका का तंज, सरकार पर कही इतनी बड़ी बात
X
दिल्ली पहुंचने वाले किसानों का रास्ता रोके जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा व्यंग्य किया है।

लखनऊ: पंजाब और हरियाणा से चलकर दिल्ली पहुंचने वाले किसानों का रास्ता रोके जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा व्यंग्य किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार के खरबपति मित्र जब दिल्ली आते हैं तो उनका कालीन बिछाकर स्वागत किया जाता है, लेकिन किसानों के रास्ते में गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है। केंद्र सरकार ने हालांकि हरियाणा और पंजाब से आ रहे किसानों को दिल्ली के बुराड़ी मैदान पर पहुंचने की अनुमति दे दी है। किसानों में हालांकि दिल्ली प्रवेश को लेकर अभी तक हिचक बरकरार है लेकिन इस बीच प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों की राह रोकने को लेकर निशाना साधा है।

भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए

उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?



ये भी पढ़ें...लव जिहादियों की खैर नहीं: UP में कानून को मिली मंजूरी, आज से हुआ लागू

देश ने देखा कि किस तरह किसानों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

उन्होंने किसानों को दिल्ली आने से रोक ने के प्रयासों की निंदा करने के बहाने भाजपा सरकार पर ही निशाना साधा है। पिछले दो दिनों के दौरान पूरे देश ने देखा कि किस तरह किसानों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। सडक़ पर बोल्डर लगाने के साथ ही कांटेदार तार लगाए गए हैं। कई स्थानों पर सडक़ को खोद दिया गया है।

ये भी पढ़ें...बस-कार के चीथड़े उड़े: लाशों को देख दहल उठे लोग, मची चीख-पुकार

दूसरी ओर आंदोलन करने वाले किसानों की ऐसी फोटो भी आई है जिसमें वह लाठी भांजने वाले सिपाहियों को ही खाना-पानी दे रहे हैं। प्रियंका ने इसी दुखती रग पर हाथ रखने की कोशिश की है। अपने बयान में उन्होंने यह भी याद दिलाया है कि किस तरह सरकार ने किसानों की राय जाने बगैर उनके हितों के खिलाफ कानून बना दिया और अब उनकी बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story