×

सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का धरना प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। 26 घंटों के समय के बाद सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन शनिवार को मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी से मिले। हालांकि, प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी।

Manali Rastogi
Published on: 20 July 2019 6:19 AM GMT
सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन
X
सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

सोनभद्र: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का धरना प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। 26 घंटों के समय के बाद सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन शनिवार को मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी से मिले। हालांकि, प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका के बाद मायावती ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बता दें कि प्रियंका से मिलने के लिए देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस में आना-जाना लगा रहा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया कि वो नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं लौटेंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक उन्हें सोनभद्र नहीं जाने दिया जाएगा तब तक वो पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें: IN PICS: चुनार के किले में बिना AC के प्रियंका गांधी ने भीषण गर्मी में काटी रात

हिरासत लिए जाने के बाद प्रियंका ने कहा कि वो अकेले ही सोनभद्र जाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए। बता दें, जिस गेस्ट हाउस में उन्हें अरेस्ट किया गया है, वहां रात 10 बजे तक बिजली भी नहीं थी। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना एसी के चुनार के किले में रात काटनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड: सुरजेवाला बोले- बीजेपी ने दोषियों के साथ मिलकर साजिश रची

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story