×

प्रियंका गांधी ने गंगा में लगाई डुबकी, नाव में बैठकर पहुंची संगम तट

हाथ में रुद्राक्ष की माला पहने हुए प्रियंका गांधी की गंगा स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य करती हुई फोटो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है।

Roshni Khan
Published on: 11 Feb 2021 10:33 AM GMT
प्रियंका गांधी ने गंगा में लगाई डुबकी, नाव में बैठकर पहुंची संगम तट
X
प्रियंका गांधी ने गंगा में लगाई डुबकी, नाव में बैठकर पहुंची संगम तट (PC: social media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने गंगा स्नान से फ्रंट फुट पर खड़ा कर दिया है। सामान्य श्रद्धालु की तरह गंगा स्नान के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने नाव में बैठकर संगम का सफर पूरा किया और सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच गंगा में डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या के मौके पर प्रियंका का संगम स्नान उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाला साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:चमोली त्रासदी: तपोवन टनल में भरा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन पर रोक, यहां जानें अपडेट

priyanka-gandhi priyanka-gandhi (PC: social media)

आनंद भवन में ही उन्होंने उस स्थान पर जाकर भी नमन किया है

हाथ में रुद्राक्ष की माला पहने हुए प्रियंका गांधी की गंगा स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य करती हुई फोटो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे प्रयागराज पहुंची हैं उन्होंने सबसे पहले आनंद भवन में जाकर अनाथ बच्चों से मुलाकात की है। आनंद भवन में ही उन्होंने उस स्थान पर जाकर भी नमन किया है जहां पंडित जवाहरलाल नेहरु की अस्थियां संगम में विसर्जन से पूर्व रखी गई थीं।

वह संगम स्नान के लिए गंगा के घाट पर पहुंची



दोपहर में 1:00 बजे के बाद वह संगम स्नान के लिए गंगा के घाट पर पहुंची। उनके साथ कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना और अन्य कांग्रेसी दिखाई दिए हैं। गंगा स्नान के लिए संगम तट पर जाने के लिए प्रियंका गांधी ने नाव का सहारा लिया है। उन्होंने प्रयागराज में गंगा नदी मैं नौकायन के जरिए जीवन यापन करने वाले नागरिकों से मुलाकात और बात भी की है। संगम तट पर स्नान कर रहे लोगों के बीच में सामान्य श्रद्धालु की तरह पहुंचकर प्रियंका ने भी गंगा में डुबकी लगाई है। गंगा स्नान करने के बाद उन्होंने गंगा मैया की ओर भगवान सूर्य देव की पूजा भी की है।

priyanka-gandhi priyanka-gandhi (PC: social media)

ये भी पढ़ें:कानपुर देहात की दर्दनाक घटना: देवर ने भाभी पर डाला तेज़ाब, महिला की गई आंख

प्रियंका के इस रूप को देखकर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु भी काफी खुश दिखाई दिए। प्रियंका के बगल में स्नान करने वाली महिला ने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि गंगा मैया का स्नान करने के मौके पर मेरे साथ में प्रियंका जी भी गंगा में डुबकी लगाएंगी। उन्होंने उसी तरह से गंगा मां की पूजा की है जैसे हम लोग करते हैं। बड़े नेताओं को भी मां गंगा के सामने आते देख कर अच्छा लग रहा है।

रिपोर्ट-अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story