×

उप्र के किसानों के साथ हूं, जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई: प्रियंका

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने उत्तर प्रदेश में हजारों एकड़ में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर दी। फसल कटाई का मौसम आने वाला है और उससे पहले ही प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों का भारी नुकसान हो गया। दुख की इस घड़ी में मैं आप लोगों के साथ हूं ।’’

Shivakant Shukla
Published on: 7 April 2019 3:38 PM GMT
उप्र के किसानों के साथ हूं, जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई: प्रियंका
X

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी हैं जिनकी फसलें ओलावृष्टि और बेमौसमी बरसात के कारण नष्ट हो गई है।



शनिवार की रात को ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण इस क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ में खड़ी सफल बर्बाद हो गई थी।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने उत्तर प्रदेश में हजारों एकड़ में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर दी। फसल कटाई का मौसम आने वाला है और उससे पहले ही प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों का भारी नुकसान हो गया। दुख की इस घड़ी में मैं आप लोगों के साथ हूं ।’’

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story