Priyanka Gandhi UP Election 2022: प्रियंका का मिशन यूपी, 100 दिन में सात करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगी 8 हजार स्वयं सेवकों की फौज

Priyanka Gandhi UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल बुधवार (17 नवंबर) को चित्रकूट के दौरे पर पहुंचीं और रामघाट पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद के तहत महिलाओं से बात की।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Chitra Singh
Published on: 18 Nov 2021 6:47 AM GMT
Priyanka Gandhi UP Election 2022: प्रियंका का मिशन यूपी, 100 दिन में सात करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगी 8 हजार स्वयं सेवकों की फौज
X

Priyanka Gandhi UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की पैठ मजबूत करने के लिए आधी आबादी को पूरी तरह से साधने की कोशिशों में लगी हुई हैं। सभी सियासी दल जहां सभी को रिझाने में लगे हैं, वहीं प्रियंका का पूरा फोकस महिलाओं पर टिक गया है।

उन्हें मालूम है कि अगर वह आधी आबादी (Aadhi Aabadi) में सेंध लगाने में कामयाब रहीं तो इसका फायदा सीधे पार्टी को होगा। यही वजह है कि वह महिलाओं के लिए एक के बाद एक कई वादे कर रही हैं। प्रियंका कल बुधवार (17 नवंबर) को चित्रकूट (priyanka gandhi chitrakoot) के दौरे पर पहुंचीं और रामघाट पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद के तहत महिलाओं से बात की। अब प्रियंका 100 दिन में सात करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह 8000 महिला स्वयं सेवकों को जिम्मा सौंपा है।

प्रियंका ने आधी आबादी अभियान किया लॉन्च (Priyanka Launches Half Population Campaign)

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सात करोड़ महिला मतदाताओं तक पहुंचने का एक लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें समय 100 दिन का रखा गया है। 7 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने के लिए 8000 महिला स्वयं सेवकों को जिम्मा सौंपा गया है। जिसके जरिए वह घर-घर जाएंगी और महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराकर अपने पाले में करने की कोशिश करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी आधी आबादी को साधने के लिए 40 फ़ीसदी टिकट उन्हें देने का एलान किया था। इसके साथ ही छात्राओं के लिए स्मार्टफोन और स्कूटी देने का भी घोषणा कर चुकीं हैं। उनका यह मकसद सीधे महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की है। जिसके जरिए वह यूपी में अपनी खोई जमीन को वापस पा सकें।

यही नहीं कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक पार्टी अपने घोषणापत्र में महिलाओं पर पूरा फोकस करते हुए उनके लिए लोक लुभावने वादे भी करेगी। जिसमें मुफ्त स्मार्टफोन, स्कूटी, घरेलू महिलाओं के लिए तीन मुक्त सिलेंडर, सरकारी बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय 10000 समेत तमाम मुद्दे शामिल होंगे। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को साधने के लिए उनकी पेंशन बढ़ाने की भी घोषणा कर सकती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र काफी पहले से तैयार किया जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के कंधों पर है।

कांग्रेस पार्टी (Congress Patry) ने जिन 8000 महिला स्वयं सेवकों को 7 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इस मुहिम पर करीब डेढ़ सौ पेशेवर काम कर रहे हैं। स्वयं सेवकों की ब्रिगेड रोज 20 हजार महिलाओं तक पहुंचेगी और उन्हें प्रियंका के वादों की जानकारी देगी। पार्टी ने इस मुहिम के लिए सिलीकान बैंड और आकर्षण स्टीकर भी तैयार कराये हैं। अब इसी के जरिए कांग्रेस पार्टी यूपी में अपनी चुनाव रणनीति को धार देगी और महिलाओं के जरिए अपने वोट बैंक को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश में है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story