×

रायबरेली में पोस्टर वार, लिखा- प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट

प्रियंका के आगमन पर रायबरेली में पोस्टर के जरिये चुनावी रार सामने आ रही है। पोस्टर के जरिये सोनिया और प्रियंका पर तीखी टिप्पणी की गई है।

Aditya Mishra
Published on: 28 March 2019 5:31 AM GMT
रायबरेली में पोस्टर वार, लिखा- प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट
X

रायबरेली: प्रियंका के आगमन पर रायबरेली में पोस्टर के जरिये चुनावी रार सामने आ रही है। पोस्टर के जरिये सोनिया और प्रियंका पर तीखी टिप्पणी की गई है। पोस्टर में गंवई भाषा में लिखा गया है कि रायबरेली मां जब-जब आई संकट की घड़ी कबौ ना बिटिया महतारी दिखाई पड़ी। इसके अलावा सोनिया और प्रियंका पर जनता के दिल पर चोट करने की बात की गई है। आज प्रियंका रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलेंगी ऐसे में इस तरह के पोस्टर ने सियासी पारा जरूर गर्म कर दिया है।

प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायक, प्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता से भी मिलेगी।

उधर रायबरेली में प्रियंका और सोनिया के पोस्टर के माध्यम से कहीं ना कहीं उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि इस तरीके के कुछ राजनीति करने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे सोनिया गांधी भारी मतों से विजयी होंगी। इनके पोस्टर लगाने से रायबरेली में कुछ होने वाला नहीं है यह खाली 5 साल तक पोस्टर ही लगाते रहे और सोनिया गांधी अपने काम से पहचानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें...प्रियंका कहिन- उन्हें क्या मालूम मैं मंदिर जाती हूं के नहीं…इसे सिर्फ मैं जानती हूं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story