×

Martyrdom of Hazrat Ali: हजरत अली की शहादत पर निकला ताबूत का जुलूस, अली-अली की गूंजी सदायें

Martyrdom Hazrat Ali: हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर आज जुलूस निकाला गया।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Ragini Sinha
Published on: 23 April 2022 6:01 AM GMT
martyrdom Hazrat Ali
X

हजरत अली की शहादत 

Martyrdom Hazrat Ali: हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर उनकी याद में ताबूत का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।

ताबूत का जुलूस शनिवार सुबह की नमाज के बाद शबीए-ए-नजफ रुस्तम नगर से कर्बला तालकटोरा तक ले जाया गया।


आपको बता दें कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल बाद ये जुलूस नहीं निकाला जा रहा था।


जुलूस रोजा-ए-काजमैन थाना सआदतगंज से शुरू होकर मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह कुंवर इण्टर कॉलेज, टुडिय़ागंज तिराहा से दायें मुड़कर बाजारखाला, हैदरगंज, होते हुए तालकटोरा जाकर समाप्त हुआ।


लोग अपने घरों की छत से भी ताबूत की जियारत कर रहे थे ।


जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े इंतज़ाम किए गए थे।


जुलूस के रास्तों पर पड़ने वाली ऊंची इमारतों पर पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया था।


जुलूस से पहले ड्रोन कैमरो से पुराने लखनऊ के मकानों की छतों की जांच भी की गई ।


इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story