×

हाईकोर्ट में अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी

हाईकोर्ट के प्रभारी  महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने कई अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।जिसके अनुसार श्रीमती कृष्णा सिंह, श्रीमती  कुसुम यादव को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, सर्वश्री  अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार तृतीय को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद (लखनऊ), जाहिद हुसैन, श्रीमती स्वेता खरे (लखनऊ), श्रीमती छवि मालवीया जुबैर आलम खान को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।   

Anoop Ojha
Published on: 1 Dec 2018 3:06 PM GMT
हाईकोर्ट में अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी
X

इलाहाबाद: हाईकोर्ट के प्रभारी महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने कई अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।जिसके अनुसार श्रीमती कृष्णा सिंह, श्रीमती कुसुम यादव को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, सर्वश्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार तृतीय को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद (लखनऊ), जाहिद हुसैन, श्रीमती स्वेता खरे (लखनऊ), श्रीमती छवि मालवीया जुबैर आलम खान को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

इसी के साथ साथ उप निबंधक श्री विपिन कुमार यादव और सहायक निबंधक राजेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार तृतीय, अनुभाग अधिकारी संजीवा कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ तथा सहायक निबंधक सरोज पाल, मोहम्मद जाहिद खान, राजेश कुमार त्रिपाठी को इलाहाबाद मे मूल तैनाती प्रदान की गयी है।

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने पदोन्नति प्राप्त समस्त अधिकारियो को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है।

यह भी पढ़ें .....

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story