×

मतगणना में धांधली के विरोध में दिया धरना, मांगा जीत का प्रमाण पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, तो वहीं मतगणना के दौरान धांधली के आरोप भी लग रहे हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 9 May 2021 5:51 PM GMT (Updated on: 9 May 2021 5:52 PM GMT)
counting of votes
X

फोटो— (साभार— सोशल मीडिया)

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, तो वहीं मतगणना के दौरान जबरदस्त धांधली के आरोप भी लग रहे हैं। इसके विरोध में कई जगहों पर भारी विरोध की खबरें आ रही हैं। ऐसा ही ताजातरीन मामला फिरोजाबाद का है जहां चुनाव नतीजोंं आने के बाद जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

जिला प्रशासन के द्वारा कई जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव नतीजों में बड़ी गड़बड़ी की गई है। इस गंभीर आरोप के बाद कई एक सदस्य जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं और उनकी मांग है कि उनको उनका जीत का प्रमाण पत्र दिया जाए। साथ ही इन लोगों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर उनको प्रमाण पत्र नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

धरने में बीजेपी के एक जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। उनका भी आरोप है कि उनके साथ भी गड़बड़ी की गई है। जीत के बाद उनके साथ धोखा किया गया है और जीत का प्रमाण पत्र किसी और को दे दिया गया। धरने पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भी सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठे हुए हैं। विधायक का आरोप है की मौजूदा सरकार न तो हॉस्पिटल के हालत सुधार पा रही है और न ही चुनाव में की जा रही गड़बड़ी को ही रोक पा रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story