×

सुरक्षित घर पहुंचेंगी महिलाएं! यूपी पुलिस का बड़ा कदम, इस सेवा का होगा संचालन

प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नई पहल की है। रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा

Harsh Pandey
Published on: 9 Dec 2019 2:23 PM GMT
सुरक्षित घर पहुंचेंगी महिलाएं! यूपी पुलिस का बड़ा कदम, इस सेवा का होगा संचालन
X

लखनऊ: प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नई पहल की है। रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा-112 की पीआरवी (पुलिस रेस्क्यू व्हीकल) का संचालन किया जाएगा।

प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/ पुलिस अधीक्षकों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिये हैं। जारी निर्देश में इस बात की हामी भरी गई है कि प्रदेश पुलिस महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुरक्षा एस्कोर्ट...

रात दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यदि कोई महिला जो सड़क पर अकेली हो और 112 पर काल कर सुरक्षा मांगे तो पीआरवी उसे गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इन पीआरवी पर अब महिला सिपाही भी तैनात की जाएंगी।

निर्देश में कहा गया है कि यह सुविधा सिर्फ 112 डायल करने पर मिलेगी। जिलों में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियोंकी इसमें ड्यूटी लगेगी यदि जरूरी हुआ तो जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें महिला पीआरवी पर नियुक्त किया जाएगा। यह महिला-पीआरवी सामान्य गश्त व आपात प्रतिक्रिया के काम भी करेंगी। पीआरवी में चालक एक पुलिस कर्मी के अलावा दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगी।

इन पीआरवी को 112 के कंट्रोलरूम द्वारा निर्देशित कर एस्कोर्ट के लिए भेजा जाएगा। सभी पीआरवी को सुरक्षा एस्कोर्ट के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।

डीजीपी ओपी सिंह...

डीजीपी ओपी सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दस फीसदी पीआरवी में चालक (पुरुष) व एक पुरुष पुलिस कर्मी के अलावा दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। इस प्रकार इन पीआरवी पर कुल चार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इन पुलिस कर्मियों को जनपदीय प्रशिक्षण इकाई में प्रशिक्षण भी दिया जाए।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के मकसद से यह स्कीम शुरू की जा रही है। 112 काल कर महिलाएं पुलिस को बुला सकती हैं। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करें। डीजीपी ने इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story