×

Ambulance Strike in UP: एंबुलेंस कर्मियों के समर्थन में सपा के पूर्व विधायक, कहा- इनके साथ समाजवादी पार्टी मुस्तैदी के साथ खड़ी है

Ambulance Strike in UP: उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मी कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ashvini Mishra
Report Ashvini MishraPublished By Dharmendra Singh
Published on: 27 July 2021 7:11 PM GMT
Ambulance Strike in UP
X

एंबुलेंस कर्मियों का समर्थन करने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मी कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। चन्दौली जिले में एंबुलेंस कर्मियों की मांगों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक धरना स्थल पर पहुंचकर मनमानी करने वाली कम्पनी व सरकार को दो टूक चेतावनी दी।

चन्दौली जनपद के जिला मुख्यालय पर एंबुलेंस कर्मियों के मांगों को पूरा कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू भी पूरी तरह मैदान में उतर आए हैं। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन दो दिन से किया जा रहा है। एम्बुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार से मरीजों का बुरा हाल है।
इस समस्या के निदान व एंबुलेंस कर्मियों के न्याय के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू धरना स्थल पर पहुंचकर धरनारत एंबुलेंस कर्मियों को समर्थन देते हुए सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के जेलों में कितनी जगह है वह एंबुलेंस कर्मियों पर एस्मा लगाकर भरे, उसके साथ समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी जेल जाएंगे।
मौके पर एंबुलेंस कर्मियों को समझाने के लिए कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे जिन्हें दो टूक शब्दों में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने चेतावनी देते हुए मांग पूरी कराने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार उनका पेट भरे और उनके साथ अन्याय न करे। उनके साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से खड़ी है। यह एंबुलेंस व्यवस्था समाजवादी पार्टी की देन है और एंबुलेंस कर्मियों के सुख दुख में समाजवादी पार्टी मुस्तैदी के साथ खड़ी है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव के धरना स्थल पर पहुंचते ही एंबुलेंस कर्मी गदगद हो गए और उनके समर्थन में नारेबाजी भी किया। एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण जनपद की 49 एंबुलेंस 2 दिनों से खड़ी है और मरीज त्वरित उपचार के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story