×

Aligarh News: कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने का मामला: सपा और भाजपा के नेता आमने-सामने

अलीगढ़ में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को गिराने का मामला तूल पकड़ रहा है।

Garima Singh
Published on: 7 Aug 2021 9:22 AM GMT
Cemetery Wall to drop
X

कब्रिस्तान की दीवार गिराए जाने के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया है (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Aligarh News: अलीगढ़ में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को गिराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को भाजपा और हिन्दूवादी संगठन के नेता मौके पहुंच गये और बाउंड्री का निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। वहीं दूसरे समुदाय की तरफ से समाजवादी पार्टी के नेता भी दीवार की चिनाई कराने के लिए पहुंचे। जबकि तनावपूर्ण महौल के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें ​कि शुक्रवार देर रात कब्रिस्तान की दीवार को जेसीबी मशीन से ढहाने के बाद विवाद हुआ था। तब जल निगम के अधिशाषी अधिकारी ने माफी मांगते हुए दीवार का दोबारा निर्माण करने के लिए कहा था। लेकिन सुबह भाजपा व हिन्दूवादी संगठनों के पहुंचने पर गाली-गलौज और जमकर विवाद हो गया। हालांकि मौके पर पुलिस और पीएसी लगाई गई है।

भाजपा नेता डॉ. निशीथ शर्मा ने बताया कि कदीमी कब्रिस्तान पर समाजवादी पार्टी के शासन में अवैध निर्माण कराया गया था। अब यहां जनता के कल्याण के लिए जल निगम द्वारा ट्यूबवेल का निर्माण किया जाना है। लेकिन सपा व बसपा के अराजक नेता धर्म विशेष को भड़का रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग बाउंड्री लगाने का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन के लोग मौजूद हैं और शांति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता निशिथ शर्मा ने कहा कि प्रशासन के पाले में गेंद है और वही निश्चित करेगा कि क्या बाउंड्री बनेगी या नहीं। हालांकि जल निगम ने कब्रिस्तान की दीवार गिराने की गलती मान ली है। लेकिन अब कब्रिस्तान की दीवार को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं मौके पर पहुंचे सपा नेता अज्जू इशहाक ने कहा कि भाजपा के लोग गुंडई पर उतर आये हैं। यूपी में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सत्ता जा रही है, और अब कोशिश की जा रही है कि हिन्दू-मुस्लिम विवाद को पैदा किया जाएं। उन्होंने बताया कि सपा की पार्षद मिथिलेश देवी के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल निगम अगर बाउंड्री नहीं बनवाती है तो हम लोग न्यायालय जायेंगे। सपा नेता अज्जू ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग तानाशाही नहीं चलने देंगे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story