×

Azamgarh Crime News: न्याय न मिलने से आहत महिला ने थाने के बाहर खाया जहर, मौत

यूपी पुलिस की कार्य प्रणाली के चलते लोगों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी आत्महत्या करना पड़ रहा

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 9 Oct 2021 3:33 PM GMT
Kanpur Dehat: सरकारी तंत्र और खनन माफिया से परेशान किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
X

आत्महत्या की डिजाइन तस्वीर (फोटो: न्यूजट्रैक)

Azamgarh Crime News: मारपीट व दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से क्षुब्ध अधेड़ महिला ने शनिवार की सुबह मेहनाजपुर थाने के बाहर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर पुलिस (Azamgarh Police) की मदद से अचेत महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर तमतमाए पुलिस अधीक्षक ने घटना के लिए जिम्मेदार माने गए सब इंसक्टर छुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजमगढ़ में महिला ने थाने में की आत्महत्या (

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Tweet) ने एकबार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा सरकार (BJP Sarkar) पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या—अत्यंत दुखद! यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है जो बड़े दावे कर प्रदेश में आम जनमानस को न्याय देने की बात करती है।दोषी पुलिस अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे सरकार।

बताते चलें कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डगरहां गनीपुर ग्राम निवासी 55 वर्षीय चित्रा देवी पत्नी शमशेर सिंह बीते 6 अक्टूबर को गांव के ही एक व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ घर के बाहर बुला कर मारपीट करने तथा जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। घटना की जांच करने पुलिस गांव में भी गई थी। लेकिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस मामले में थाने का चक्कर काट रही पीड़ित महिला शनिवार की सुबह थाने पर पहुंची और परिसर के बाहर उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। विष के प्रभाव के चलते महिला थाना गेट पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखते ही मौके पर हलचल मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 323 व 376 का अभियोग पंजीकृत कर लिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार बताये जा रहे सब इंस्पेक्टर छुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में दर्ज अभियोग में धारा 306 की बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story