×

BSP supremo Mayawati in Azamgarh : बसपा नेत्री का दावा, मुख्यमंत्री योगी अब मठ वापस जाएंगे, बीएसपी ही नंबर वन रहेगी

BSP supremo Mayawati in Azamgarh: आजमगढ़ पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी अब मठ वापस जाएंगे और यहां पर मौजूद लाखों की भीड़ यह बता रही है कि पूर्वांचल में बीएसपी ही नंबर वन रहेगी और बहन जी पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 28 Feb 2022 3:41 PM GMT
BSP supremo Mayawati in Azamgarh :  बसपा नेत्री का दावा, मुख्यमंत्री योगी अब मठ वापस जाएंगे, बीएसपी ही नंबर वन रहेगी
X

BSP supremo Mayawati in Azamgarh: पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Former Chief Minister and BSP supremo Mayawati) सोमवार को आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समेत विपक्ष पर पर जमकर बरसीं। कहा कि बसपा नहीं समाजवादी पार्टी भाजपा (BJP) की बी टीम है। यदि ऐसा नहीं होता तो सपा के लोग यह नहीं कहते की बसपा को हराना है, जहां हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं वहां बसपा नहीं जितने पाए इसके लिए किसी और को वोट दें।

मायावती ने आगे कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजमगढ़ से सांसद हैं, जो वो हमारे बदलौत बने हैं। यही कारण है कि इस बार हमारा साथ नहीं मिलने पर वे अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में आने वाले करहल से चुनाव लड़ने चले गए। समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया।

बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए सत्ता में आई थी- मायावती

मायावती अपने निर्धारित समय 11 बजे से सवा तीन घंटा लेट जनसभा स्थल पर पहुंची। मायावती के मंच पर पहुंचे ही उमड़ी भी उन्हें देखने के लिए एक दूसरे पर टूट पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष व मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा पार्टी का चुनाव चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रही है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकन बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे माफिया जेल में (mafia in jail) होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। उमड़ी भीड़ देख कर मायावती काफी गदगद दिखीं और आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जम कर प्रहार किया।

मायावती ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ मंडल के 21 सीटों ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी। यहां उमड़ी भीड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूबे में बसपा की आंधी चल रही है और 10 मार्च के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आज यहां उमड़ी भीड़ देख कर सभी दलों की नींद उड़ गई है।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी केवल फोटो खिंचवाती हैं- मायावती

वहीं कांग्रेस पर भी उन्होंने निशाना साधा की खुद को दलित उत्पीड़न के मामले में मसीहा बताने वाली कांग्रेस की यूपी प्रभारी केवल फोटो खिंचवाती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं, उसी प्रकार से बसपा की वह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी कहीं दलित उत्पीड़न के मामले में नहीं जाती बल्कि और लोग जाते हैं उसी प्रकार बसपा में भी यूपी में तमाम प्रभारियों को तैयार किया गया है जो इस तरह के मामले में मौके पर जाते हैं।

मायावती ने कहा- बीएसपी काम करने में विश्वास रखती है

वहीं उन्होंने कहा कि कर्मचारी आए दिन हड़ताल करते रहते हैं इस बार सत्ता में आने पर वह एक आयोग का गठन करेंगी और पुरानी पेंशन को लागू करेंगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीएसपी और विरोधी पार्टियों की तरह हवा हवाई घोषणा पत्र जारी नहीं करती हैं बल्कि काम करने में विश्वास रखती है कहने में नहीं। उन्होंने कहा कि बीएसपी के विकास कार्यों को ही विरोधी पार्टियां नाम बदलकर अपना बता रही हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि सत्ता पर आने पर अराजक तत्वों को जेल में रखेंगे और कानून व्यवस्था पिछली सरकार की तरह ही मजबूत रहेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story