×

UP Election 2022 Bhojpuri Actor Nirhua: लोकसभा चुनाव हारने के बाद निरहुआ ने आजमगढ़ में नहीं दी दस्तक, लोग लगा रहे कयास

UP Election 2022 Bhojpuri Actor Nirhua: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है और अगले लोकसभा चुनाव में फिर उसकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। चुनाव हारने के बाद निरहुआ ने जिले में आना बन्द कर दिया।

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 1 March 2022 5:38 PM GMT
UP Election 2022 Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Nirhua did not come to Azamgarh after losing the Lok Sabha elections
X

दिनेश लाल यादव निरहुआ और पीएम नरेंद्र मोदी। (Social Media)

UP Election 2022 Bhojpuri Actor Nirhua: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है और अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) में फिर उसकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। इसके विपरीत यहां से चुनाव हारने के बाद निरहुआ गया तो फिर कभी दिखलायी नहीं पड़ा।

विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की सुगबुगाहट के साथ एक बार तेजी से यह चर्चा फैली कि निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) आजमगढ़ सदर सीट (Azamgarh sadar seat) से विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। इस दौरान निरहुआ जिले में अवतरित भी हुआ और आजमगढ़ शहर के कुछ पूंजीपतियों के दरबार में मत्था टेकने के लिए भी पहुंचा। इसके विपरीत जब आजमगढ़ सदर सीट (Azamgarh Sadar Seat) से भाजपा ने फिर अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू को उम्मीदवारी दे दी, तो निरहुआ ने फिर जिले में आना बन्द कर दिया।

निरहुआ को पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताने के लिए आना चाहिए आजमगढ़

2017 लोकसभा के चुनाव (Lok Sabha Chunav) के दौरान निरहुआ को जिताने के लिए अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके विपरीत निरहुआ गुड्डू मिश्र के लिए विधानसभा के इस चुनाव में एक भी दिन नहीं आया। चर्चा यह है कि आजमगढ़ सदर (Azamgarh sadar seat) के सपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव (Former Minister Durga Prasad Yadav) से जातीय रिश्ता जोड़े रखने के लिए निरहुआ ने आजमगढ़ की ओर अपना रूख नहीं किया। वैसे यह सही है कि निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) के यहां आने का इस जिले में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) जिस यादव बिरादरी से ताल्लुक रखता है, वह यादव पूरी तरह से सपा के पक्ष में लामबन्द है और निरहुआ एक भी यादव को भाजपा से नहीं जोड़ पाता। बावजूद इसके निरहुआ को पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताने के लिए आजमगढ़ आना चाहिए था।

वैसे स्मृति ईरानी ,अमित शाह ,मनोज तिवारी भाजपा के स्टार प्रचारक है, मनोज तिवारी का आगमन आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा (Atraulia Assembly Constituency of Azamgarh) में हो चुका है और चुनावी जनसभा को संबोधित भी कर चुके हैं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आजमगढ़ में आने वाले हैं इसकी चर्चा जोरों पर है, आजमगढ़ सदर विधानसभा (Azamgarh Sadar Seat) में स्मृति ईरानी किसी भी दिन जिले में आ सकती हैं और वह यहां पर रहकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी कमान संभाल सकती हैं।

निरहुआ ने अखिलेश यादव को दी थी टक्कर

2019 के लोकसभा में दिनेश लाल यादव निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) भाजपा से प्रत्याशी थे तो आजमगढ़ के सभी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन रात मेहनत किए थे उसका नतीजा यह रहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) को कड़ी टक्कर आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) ने दिया था, हालांकि दिनेश लाल यादव निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) आजमगढ़ के राजनीति में नया चेहरा था, लेकिन संगठन से मिले अपार समर्थन के बीच में कड़ी टक्कर दे रहे थे।

आजमगढ़ जिले में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए निरहुआ का आगमन नहीं हुआ इससे तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि विधानसभा के चुनाव में भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ (bhojpuri actor dinesh lal yadav nirhua) आखिर आजमगढ़ से क्यों गायब है क्या कारण है

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story