×

तेज रफ्तार का कहर: बलिया में एंबुलेंस ने 6 लोगों को रौंंदा, एक की मौत, 5 गंभीर

बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं 5 की हालत गंभीर बनी हुई है

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 17 July 2021 10:02 AM GMT
Ambulance
X

कांसेप्ट इमेज (फोटो- सोशल मीडिया) 

Ballia Road Accident: यूपी के बलिया (Ballia) में तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार देर रात बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस (Ambulance) ने छः लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई वहीं पांच अन्‍य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना इंदरपुर और चिलकहर के पास बलिया-रसड़ा मार्ग पर हुई है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक मृतक राजा भारती (22) पुत्र रामाशीष नरांव का निवासी था। मृतक के परिजनों ने सुबह मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मार्ग जाम होने से वाहनों की कतार दूर तक लग गई। परिजनों की मांग है कि पीड़‍ित परिवार को मुआवजा मिले और आरोपित चालक के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात बलिया से मऊ की ओर एंंबुलेंस रेज रफ्तार से जा रही थी। एंंबुलेंस रसड़ा मार्ग के पास पहाड़पुर के सामने पहुंची तो वहां मौजूद कई लोगों को रौंदती हुई खुद भी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस दौरान एक युवक की अधिक खून बह जाने की वजह से मौत हो गयी। पुलिस को रात में ही हादसे की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंंबुलेंस को अपने कब्‍जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक को भी चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक छह लोग देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट एंबूलेंस रौंदते हुये आगे निकल गयी, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी पांच लोग अस्‍पताल में भर्ती कराए गए हैं। घायल लोगों में राजेश (25), देवेन्द्र यादव (30), अनीस यादव (26), मुकेश कुमार (26) निवासी अमदौर व हृदयानंद यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल निवासी पहाड़पुर थे।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने एंबुलेंस और ड्राइवर दोनों को हिरासत मे लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया कि सभी पूर्व मंत्री घूरा राम के पुण्यतिथि कार्यक्रम के भण्डारे से लोग लौट रहे थे।

Ashiki

Ashiki

Next Story