×

UP Election 2022: बनेगी सपा की ही सरकार, समाजवादी प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल लेकर लिया संकल्प

UP Election 2022 News: बलिया में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के तत्वाधान में आज जनपद के श्रीराम पुर गंगा घाट पर विधिविधान एवं वैदिक मन्त्रों के बीच पूजा अर्चना कर गंगाजल हाथ मे लेकर आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प प्रबुद्ध समाजवादियों द्वारा लिया गया।

Rajiv Prasad
Report Rajiv PrasadPublished By Deepak Kumar
Published on: 9 Dec 2021 11:57 AM GMT
Uttar Pradesh Assembly election latest news
X

Uttar Pradesh Assembly election 

Uttar Pradesh Assembly election latest news updates: यूपी के बलिया में समाजवादी प्रबुद्ध सभा (Samajwadi prabuddha sabha) के तत्वाधान में आज जनपद के श्रीराम पुर गंगा घाट पर विधिविधान एवं वैदिक मन्त्रों के बीच पूजा अर्चना कर गंगाजल हाथ मे लेकर आगामी 2022 (UP Election 2022) में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में बनवाने का संकल्प प्रबुद्ध समाजवादियों द्वारा लिया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद के समाजवादी लोगों ने हिस्सा लिया। समाजवादी प्रबुद्ध सभा (Samajwadi prabuddha sabha) के जिला अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी (District President Himanshu Tripathi) ने विप्र समाज का स्वागत किया और यजमान की भूमिका निभाया।


इस अवसर पर उपस्तित प्रबुद्ध (Samajwadi prabuddha sabha) जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय (Former Minister Sanatan Pandey) ने कहा कि आज हम जिस स्थान पर एकत्र हुए है उसी स्थान से समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) का काम बोल रहा है जनेश्वर मिश्र सेतु पिछले 4 वर्ष से बन कर तैयार है, लेकिन विकास विरोधी वर्तमान सत्ताधारी लोग इसका सम्पर्क मार्ग 4 वर्षो में नहीं बनवा पाए। बलिया में एनएच 31 की हालत पर सत्ता में बैठे लोगों को शर्म आनी चाहिए। किसानों को गाड़ी के नीचे रौंदने वाले जुमले वाली सरकार के दिन अब लद गए है। आज प्रबुद्ध लोगों द्वारा जो संकल्प लिया गया है उसका संदेश सर्व समाज मे जाएगा।


पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र (Former Minister Tarakeswar Mishra) ने कहा कि वालिया के नाम के अनुरूप किसी ने अगर विकास किया तो वह समाजवादी ही है इस लिए बलिया के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि 2022 में समाजवादियों की सरकार बनाने में सहयोग करे।


|कार्यक्रम का सफल संचालन लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया। प्रबुद्ध सभा के जिला महा सचिव पंकज मिश्र ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story