×

UP Election 2022: सपा-सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रामगोविंद चौधरी ने कहा- मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार, हिम्मत और हौसला

UP Election 2022: जनपद बलिया में सपा-सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी एक बाद एक कई बयान दिए।

Rajiv Prasad
Report Rajiv PrasadPublished By Shashi kant gautam
Published on: 25 Dec 2021 3:35 PM GMT
UP Election 2022: सपा-सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रामगोविंद चौधरी ने कहा- मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार, हिम्मत और हौसला
X

Ballia News: जनपद बलिया (District Ballia) के बांसडीह विधानसभा (Bansdih Assembly) में सपा और सुभासपा गठबन्धन (SP- Subhasp Alliance) का एलान होने के बाद अब क्षेत्रीय स्तर पर भी जमीनी कार्यकर्ता एकजुटता प्रदर्शित कर रहे है। दोनों दलों के एकजुटता से कार्यक्रमो में जो भीड़ आ रही है और उस भीड़ में जो उत्साह और आत्मविश्वास दिख रहा है, वह एक अलग ही ही राजनीतिक परिणाम के तरफ इशारा कर रही है।

आज स्थानीय कस्बा स्थित इण्टर कालेज के मैदान में सपा सुभासपा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ पूरा मैदान पीले रंग एव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के झण्डे से पट गया। सड़क से लेकर बाहर तक सिर्फ जनता ही जनता दिख रही थी। उपस्थित जनसमुदाय ने दोनों हाथ उठाकर कहा सपा सुभासपा गठबन्धन को जिताने के लिए सभी प्रकार कुर्बानियों के लिए हम तैयार हैं।

मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला है-रामगोविंद चौधरी

कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी (Leader of Opposition Ramgovind Chowdhury) ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला है। बांसडीह क्षेत्र जैसा मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे आप लोगो जैसे कार्यकर्ता मिले है। आप लोगो का सम्मान में ही मेरा सम्मान है। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्वानी देने को तैयार हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा गेट (दरवाजा) कभी बन्द नही होता, 24 घण्टे खुला रहता है। मेरी कोशिश रहती है कि आप के हर सुख दुःख में सहभागी रहूं।


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी (Leader of Opposition Ramgovind Chowdhury) ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात इस समय चिंताजनक है। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जनता के जीवन में महंगाई सुरसा की तरह मुह बाए खड़ी है। बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले सत्ता के सरंक्षण में ऐश की जिंदगी जी रहे हैं। बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग करते हैं तो उन्हें लाठियां मिल रही हैं।

किसानों को गाड़ियों से रौंदने वाला आरोपी माननीय बन कर बैठे हैं-रामगोविंद चौधरी

उन्होंने कहा किसानों को गाड़ियों से रौंदने वाला आरोपी माननीय बन कर बैठे हैं। व्यपारियों की हत्याएं हो रही हैं। सत्ता के कारनामों पर मुंह खोलने वाले अधिकारियों को जबरिया सेवानिवृत्त किया जा रहा है। सच को उजागर करने वाले समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को डराने के लिए सरकारी संस्थाओं से छापे डलवाये जा रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन की तरह व्यवहार किया जा रहा है और सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थितके रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का अधिग्रहण कर संविधान से ऊपर बैठने की कोशिश की जा रही है।

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि ऐसे समय मे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के लड़ाकू कार्यकर्ता साथियों आप की जिम्मेदारी बढ़ जाती है क्यों कि आप ने हमेशा कमजोरों को हक़ मिले, देश की तरक्की हो, सामाजिक समरसता बनी रहे, इसके लिए अग्रणी रह कर नेतृत्व किया है।


सपा-सुभासपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में अलग ही इतिहास लिखेगा-रामगोविंद चौधरी

इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने वाली सरकार को सत्ता से आउट करने की जिम्मेदारी आप के कन्धों पर है। छात्रसंघों में ताला लगाने वाली सरकार को बेड़िया पहनना है, जिसका नेतृत्व आपको करना है। भीड़ के मामले में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हुआ। मैदान में तिल रखने की जगह नही बची थी जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि सपा-सुभासपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में अलग ही इतिहास लिखेगा।

"कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी में उस समय नजारा खुशनुमा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर को सपा की लाल टोपी पहनाई और अरविन्द राजभर ने अपनी पार्टी की पीली टोपी रामगोविन्द चौधरी को पहनाई सभी ने ताली बजा स्वागत किया।"

विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने सर्वप्रथम सभी से कहा कि आतताई सरकार में बैठे लोग मुंह की बात कम समझते हैं इस लिए ताली बजा कर सरकार को बता दीजिए कि 2022 में खदेड़ा होगा। बलिया की गरीब जनता इस बार खदेड़ा करेगी तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नही आएंगे। गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली मुफ्त चिकित्सा दिया जाएगा।

वर्तमान सत्ता नौकरी खाने वालों की है

सुभासपा के साथियों जिम्मेदारी आप की है कि एक भी वोट बंटना नहीं चाहिए। वर्तमान सत्ता नौकरी खाने वालों की है। इस लिए बेरोजगार साथियों गरीब भाइयों अपने अपने घरों पर सपा सुभासपा का झण्डा लगाओ और जुमलेबाजों का खदेड़ा करो। अरविन्द राजभर ने हर बात पर जनता से हाथ उठवाकर समर्थन लिया जिसपर जनता बार-बार हाथ उठाने को भी उत्सुक दिखी। फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने अपने समाज के लोगों से सपा सरकार बनवाने की अपील की।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story