×

UP Election 2022: बलिया में गरजी जूही सिंह, महिलाओं की भूमिका और भागीदारी बढ़ाने को बलिया में किया "जन-संवाद" कार्यक्रम

UP Election 2022 News: बलिया में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से "जन-संवाद" कार्यक्रम आज घोषित तिथि अनुसार नगर के टाउन हाल में सम्पन्न हुआ।

Rajiv Prasad
Report Rajiv PrasadPublished By Shashi kant gautam
Published on: 17 Dec 2021 1:54 PM GMT
Ballia News: Jan-Samvad program in Ballia to increase the role and participation of women
X

बलिया: समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह

UP Election 2022 News: प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अतिमहत्वपूर्ण "जन-संवाद" कार्यक्रम आज घोषित तिथि अनुसार नगर के टाउन हाल में सम्पन्न हुआ। नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने भारी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी किया जिससे हाल के अन्दर और बाहर तक भीड़ भर गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह (National President of Samajwadi Mahila Sabha Juhi Singh) ने जन-संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के अन्दर महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं (criminal incidents against women) में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

2022 में अखिलेश यादव को अपना समर्थन दें- जूही सिंह

सत्ता में बैठे, धृतराष्ट्र के अनुयाई महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक है। मैं आप के जनपद की बहू हूँ और आज जो कुछ भी हूं आप के आशीर्वाद से ही हूं। आज आप लोगों से पहली बार कुछ मांग रही हूं कि 2022 में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav in 2022) को आप का समर्थन, आशीर्वाद मिले मुझे विश्वास है मेरे ससुराल के लोग मेरे निवेदन को अवश्य ही स्वीकार करेंगे।


जूही सिंह ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की भूमि है और क्रांतिकारी दिल से भावुक होते है इसलिए कहूंगी कि आप का निर्णय भावुकता में न हो काफी सोच विचार के बाद हो। आज सबकुछ बेचने वाले सत्ताधीश लोग आत्मनिर्भरता का नारा दे रहे हैं जो सरासर जुमला है। समाजवादी सरकार में निर्मित विकास कार्यों का फीता काट कर फोटो खिंचवाने में ही अपना 5 वर्ष का कार्यकाल बिताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना बागी बलिया के लोगो आप की जिम्मेदारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जब सपा सरकार बनेगी तो बलिया तक आवश्य लाया जाएगा।

केवल घोषणा करने से डिसाइड नहीं होगा कि लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ानी है कि घटानी है- जूही सिंह

समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में बीजेपी (BJP) की सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से 21 साल किये जाने की बात को लेकर कहा कि कोई भी बिल आता है तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उस पर चर्चा करना चाहती है। समाजवादी पार्टी कृषि कानूनों पर भी चर्चा करना चाहती थी। केवल घोषणा करने से डिसाइड नहीं होगा कि उम्र बढ़ानी है कि घटानी है।

संसद में यदि बीजेपी उम्र बढ़ाने का बिल लाती है तो उसका प्रारूप देखेंगे कि क्या ला रही है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार से जवाब मांगते हुए सवाल किया कि यूनिसेफ के आंकड़े बताते हैं कि उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा बाल विवाह हो रहे हैं और वो बाल विवाह इसलिए हो रहे हैं कि बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं ? उत्तरप्रदेश में भ्रूण हत्याएं भी टॉप पर हैं। इसको रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ ने क्या किया जवाब दे?

बलिया जनपद हमेशा से देश और प्रदेश का नेतृत्व किया है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंजू सिंह ने कहा कि बलिया जनपद ने हमेशा से देश और प्रदेश का नेतृत्व किया है। महिला विरोधी वर्तमान सत्ता को सत्ता से बेदखल करने में भी बलिया ही नेतृत्व करेगा।

राष्ट्रीय सचिव चिन्ता यादव ने कहा कि महिलाओं के बेहत्तरी एवं बराबरी के लिए अखिलेश यादव को 2022 में सत्ता दिलाना आवश्यक है। अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुशीला राजभर (District President of Mahila Sabha Sushila Rajbhar) ने किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के सीमा पर तथा कार्यक्रम स्थल पर भी सभी समाजवादियों के तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story