×

Ballia News: बागी बलिया से जनक्रांति यात्रा की शुरुआत, भाजपा की जनविरोधी नीतियों को करेंगे उजागर

'भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा' राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में बलिया से शुरू हुई।

Rajiv Prasad
Published on: 16 Aug 2021 12:40 PM GMT
Dr. Sanjay Chauhan
X

जनक्रांति यात्रा की शुरुआत करते जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान

Ballia News: यूपी के बलिया में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की तरफ से आयोजित 'भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा' जो कि जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में सोमवार को बलिया से शुरू हुई, जिसे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने झंडी दिखा कर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से रवाना किया। यह यात्रा पूर्वांचल के अनेक जनपदों से होकर 31 अगस्त को अयोध्या पहुंच कर समाप्त होगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी उप्र सरकार लोगों को बरगला कर समाज को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है। जनहित एवं विकास से इस सरकार का दूर तक कोई वास्ता नहीं है।यह यात्रा 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनजागरूकता फैलायेगी। यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की कुनीतियों, किसानों की समस्या, मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, फर्जी एनकाउंटर, यूपी में विकास योजनाओं को अवरुद्ध किये जाने सहित अनेक मुद्दों से जनता को परिचित कराया जायेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी मोर्चो पर विफल भाजपा सरकार अपना अंत देख कर खाओ, कमाओ की रास्ता अख्तियार कर चुकी है। कोरोना काल के इस आपदा में अवसर ढूंढकर लूट-खसोट जारी है। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक और यात्रा के नेतृत्वकर्ता डाॅ. संजय सिंह चैहान ने कहा कि हम पृथवीराज चौहान के वंशज हैं। जनक्रांति यात्रा के माध्यम से हम अपने समाज को जागृत करेंगे। वर्तमान भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को जनता में बताएंगे।


जनवादी पार्टी पूरे मनोयोग से अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री के पद पर बैठाने हेतु कृतसंकल्पित है। अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी सरकार में जनहित के जो कार्य किये गए हैं उसे याद कर आज प्रदेश की जनता उन्हें पुनः मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए आतुर है। आगामी 2022 के विधानसभा का आम चुनाव लोकतांत्रिक ढांचे को सुरक्षित रखने, प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने और युवाओं के खुशहाली का चुनाव है, किसानों के बेहतरी का चुनाव है।

डा. संजय चौहान ने कहा कि बागी बलिया हर समय देश और प्रदेश को संकट से निकालने में नेतृत्व किया है। इसीलिए इस यात्रा का प्रारम्भ बलिया से कर रहे हैं। वर्तमान में देश गहरे संकट से गुजर रहा है, जिसका एक मात्र कारण है भाजपा की संकृत सोच है। इस सोच का अंत बलिया के लोगों के आशीर्वाद से ही सम्भव है। इसके पूर्व जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान का जोरदार स्वागत सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचाने पर किया।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story