×

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने रामगोविन्द चौधरी का बढ़ाया कद, बोले- जब सबसे अधिक जरूरत थी रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे

UP Election 2022: बलिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी सभा में बांसडीह से प्रत्याशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी (Ramgovind Chowdhury) की तारीफ़ करते हुए उनके कद को बढ़ा गए।

Rajiv Prasad
Report Rajiv PrasadPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 March 2022 12:16 PM GMT
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने रामगोविन्द चौधरी का बढ़ाया कद, बोले- जब सबसे अधिक जरूरत थी रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे
X

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को अपनी चुनावी सभा में बांसडीह से प्रत्याशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी (Leader of Opposition Ramgovind Chowdhury) के कद को बढ़ा गए। उन्होंने कहा कि "मुझे जब सबसे अधिक जरूरत थी, रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे।"

बता दें कि बांसडीह से सपा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी नौवीं बार विधानसभा में पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। इसके पहले की विधानसभा में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाकर यह जताया था कि जो संकट में साथ खड़ा रहेगा उसे इनाम मिलेगा।

रामगोविन्द चौधरी, अखिलेश यादव के साथ हमेशा खड़े नजर आए

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा कुनबे में मची रार के समय रामगोविन्द चौधरी अखिलेश यादव के साथ खड़े नजर आए। पिण्डहरा के मैदान में आयोजित चुनावी सभा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने बगलगीर रामगोविन्द चौधरी के बारे में जब नाम लेकर बोलना शुरू किया तो उनके समर्थकों में जोश भर गया।

सदन में भाजपा (BJP) का मुकाबला रामगोविन्द ही करते हैं

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यही रामगोविन्द चौधरी थे, जो मेरे साथ तब खड़े रहे जब मुझे इसकी सबसे अधिक जरूरत थी। कहा कि सदन में भी यदि कोई भाजपा का मुकाबला करता है तो रामगोविन्द ही करते हैं। इसलिए इन्हें जिता कर सदन में भेज देना। अखिलेश यादव के इस सम्बोधन के दौरान रामगोविन्द चौधरी ने हाथ जोड़कर कृतज्ञता जताई।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story