×

UP Election 2022 : बलिया से BJP के 'बागी' MLA सुरेंद्र सिंह ने थामा VIP का साथ, जानें कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान

यूपी के बलिया की बैरिया विधानसभा सीट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक (MLA) रहे सुरेंद्र सिंह ने मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इंसान पार्टी (Vikas Insan Party) यानी VIP ज्वाइन कर ली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 11 Feb 2022 7:04 AM GMT
surendra singh ballia join vip party latest news
X

surendra singh ballia join vip party latest news

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दौरान एक तरफ पहले चरण का मतदान हो गया, दूसरी तरफ कुछ नेताओं का अभी भी पाला बदलने का सिलसिला थमा नहीं है। आज इसी क्रम में यूपी के बलिया की बैरिया विधानसभा सीट (Bairia Assembly Seat) क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक (MLA) रहे सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की विकासशील इंसान पार्टी (Vikas Insan Party) यानी VIP ज्वाइन कर ली है।

सुरेंद्र सिंह ने कहा, अब वो इसी दल के सिंबल पर हालिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'वो गरीब और शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। किसी भी दल के टिकट को पाने के लिए वह अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते। दरअसल, बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया है। पार्टी ने विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला (Swaroop Shukla) को बैरिया सीट से मैदान में उतारा है।

क्षेत्र में है व्यापक जनाधार, पार्टी मायने नहीं रखती

बीजेपी के वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, कि 'विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने खुद उनसे मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दिया। ऐसे में वह वीआईपी पार्टी से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। सुरेंद्र सिंह ने बताया, कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में उनका व्यापक जनाधार है। वह किस दल से लड़ते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।'

सुरेंद्र सिंह की छवि दबने वाले शख्स की नहीं

बता दें, कि बीजेपी के वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह आरएसएस के पदाधिकारी भी रहे हैं। क्षेत्र में उनकी छवि किसी के दबाव में नहीं आने वाले नेता की रही है। भरत सिंह के सांसद बनने के बाद पार्टी ने पिछले चुनाव में यानी 2017 में यहां से टिकट दिया था। भरत इस वक्त किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। वर्तमान में बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्‍त सांसद हैं। जानकार बताते हैं कि सुरेंद्र सिंह की वीरेंद्र सिंह मस्‍त (Virendra Singh Mast) से भी नहीं जमती है। दोनों की खटास कई बार सार्वजनिक तौर पर दिख चुकी है।

साल 2017 में कैसी रही थी स्थिति

बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को कुल 64,868 मत हासिल हुए थे। उस वक्त 47,791 वोट के साथ तत्कालीन विधायक और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल दूसरे स्‍थान पर रहे थे। जबकि, तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के जवाहर रहे थे, उन्हें 27,974 वोट हासिल हुए थे।

क्या है इस सीट का जातीय समीकरण?

यहां ये जानना जरूरी है कि बैरिया विधानसभा सीट की आबादी करीब साढ़े तीन लाख है। यहां क्षत्रिय और यादव मतदाताओं का वर्चस्व रहा है। यादव मतदाता 85 हजार के करीब हैं जबकि क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 80 हजार के लगभग है। यहां दलित वोटर 60000 और ब्राह्मण वोटर तक़रीबन 40,000 हजार है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story